पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नशामुक्ति अभियान, फसल सुरक्षा, ग्रामीण किसानों की मूलभूत आवश्यकता, कृषक प्रशिक्षण, जल संचयन में प्रशासनिक सहयोग को लेकर आयुक्त को सौंपा पत्र
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नशामुक्ति अभियान, फसल सुरक्षा, ग्रामीण किसानों की मूलभूत आवश्यकता, कृषक प्रशिक्षण, जल संचयन में प्रशासनिक सहयोग की मांग को लेकर प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष मुंशी महतो ने आयुक्त को पत्र सौंपा कर सहयोग की अपेक्षा जताई। आयुक्त को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा है कि पलामू प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा जिले के बौराहा, बिकताम, बसरिया, पिंडरा इत्यादि गांव में नगदी फसल हरी-साग सब्जी उगाने वाले किसानों की जीवन बसर का सहारा मात्र कृषि है। जिन पैसों और मानसिकता का उपयोग आज के नौजवान अच्छी शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए कर सकते हैं। वहीं युवा वर्ग अज्ञानता बस नशे के शिकार हो रहे हैं। पैसों की बर्बादी के साथ-साथ अपने घरों तथा बाहर झगड़े-मारपीट कर रहे हैं। यह सब बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में नशा मुक्ति अभियान चलाकर एवं फसल सुरक्षा आदि ग्रामीण किसानों के मूलभूत आवश्यकता में प्रशासनिक सहयोग कर आने वाली पीढ़ी के भविष्य के सुधार में सहयोग की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा है कि दीवार लेखन स्लोगन "नशे का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार" के लिए प्रशासनिक सहमति प्रदान करने की मांग की। उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि पलामू के पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं पलामू के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, मेराल थाना के प्रभारी मुखिया एवं अन्य प्रतिनिधिगणों को भी भेजा है।विज्ञापन
आयुक्त से मिलने वालों में मुंशी महतो के अलावा झारखंड बिजली बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं गोदरमा गांव निवासी विजय नारायण पांडेय भी उपस्थित थे।
इधर, मुंशी महतो इन दिनों खेती को लेकर वर्तमान पिढ़ी को जागरूक करने में भी जूटे हैं। उन्होंने अपने खेतों मक्का एवं विभिन्न प्रकार की सब्जियों को उगाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी करते हैं, ताकि दूसरे किसान इसे देख-समझकर कृषि कार्य में रूचि ले और अगेती फसल को उगाकर मुनाफा कमाए।
आयुक्त ने किसान मुंशी महतो को भरोसा दिया। साथ ही उनके कार्य को सराहते हुए कहा कि खेती से किसान समृद्ध होंगे। फसलों की अगेती बुआई से किसानों को अधिक फायदा होगा।
Comments
Post a Comment