Skip to main content

Posts

Showing posts with the label धर्म परिवर्तन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

झारखंड के चतरा जिले में धर्म परिवर्तन से इनकार करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793   झारखंड के चतरा जिले में धर्म परिवर्तन से इनकार करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. उसका शव एक कुएं में पड़ा मिला. धर्म के नाम पर अंधविश्वास का आलम यह रहा कि शव पर बाइबिल रखकर रात भर उसे जिंदा करने के लिए प्रार्थना भी की गयी. मामला वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के पन्नाटांड़ रविदास टोला का है. मृतक सूरज रविदास गांव के ही कैलाश रविदास का बेटा था. उसके परिवार के कई सदस्यों ने हिन्दू धर्म छोड़ इसाई धर्म अपना लिया था लेकिन उसने धर्म परिवर्तन से इनकार कर दिया था और वह बाकी लोगों के भी धर्मपरिवर्तन का विरोध कर रहा था. इस पर धर्मपरिवर्तन कराने वालों ने उसे पागल घोषित कर दिया था. इसी बीच शुक्रवार शाम सूरज का शव कुएं में पड़ा हुआ मिला. स्थानीय चिकित्सक ने जब सूरज कुमार दास को मृत घोषित कर दिया तो ईसाई धर्म से जुड़ी स्थानीय महिलाओं ने उसे 24 घंटे के अंदर जीवित करने का दावा करते हुए मृतक के शव पर बाइबिल रखकर रात भर प्रभु यीशु की प्रार्थना की. धर्म परिवर्तन से इनकार करने के बाद पागल घोषित किये जाने और संदिग्ध पर...

धुरकी में चल रहा धर्म परिवर्तन का अंधा खेल, खाला गांव में 30-40 परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म स्वीकारा, गुस्से में ग्रामीण

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 श्री बंशीधर नगर :  अनुमंडल के धुरकी प्रखंड में तेजी से धर्म परिवर्तन किये जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक प्रखंड के खाला गांव में कई परिवारों ने अपने पुराने धर्म को छोड़ ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। धर्म परिवर्तन करने वालों में अधिकांश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। बताया गया है कि धुरकी के ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय एक गिरोह खाला गांव में लोगों को बहला फुसला कर तेजी से धर्म परिवर्तन करा रहा है। अब तक गांव में 30-40 परिवार ईसाई धर्म स्वीकार कर चुके हैं। खाला गांव में निवास कर रहे विलुप्त प्राय आदिम जनजाति कोरवा समुदाय के तीन परिवारों के धर्म परिवर्तन के बाद गांव के लोग गुस्से में हैं। कोरवा समुदाय के लोगों ने सामाजिक बैठक कर धर्म परिवर्तन करने वाले तीनों परिवारों को समाज से निष्कासित और पूरी तरह बहिष्कृत कर दिया है। कैसे हुआ खुलासा खाला गांव में धर्म परिवर्तन का अंधा खेल पिछले दो साल से चल रहा था लेकिन इस खेल में शामिल लोगों की चालाकी के कारण किसी को इसकी भनक नहीं थी। विलुप्त प्राय आदिम जनजाति कोरव...