Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उपायुक्त पलामू

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

वित्तीय वर्ष का टारगेट पूर्ण करने में जुटें पदाधिकारी। वित्तिय वर्ष के बचे हुए समय मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुँचाने पर ध्यान दें:उपायुक्त पलामू

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त ने जिले के सभी बीडीओ के साथ की समीक्षा मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना "ग्रामीण" की कार्य प्रगति के विस्तार से ली जानकारी मनरेगा के तहत विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश प्रधानमंत्री आवास बनवाने में आ रहे तकनीकी समस्याओं को करें दूर, लाभुकों को आवास से करें अच्छादित वित्तीय वर्ष का टारगेट पूर्ण करने में जुटें पदाधिकारी। वित्तिय वर्ष के बचे हुए समय मे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुँचाने पर ध्यान दें_उक्त बातें उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन ने कही। वे आज मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा एवम ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से *प्रखण्डों में स्वच्छ भारत मिशन,मनरेगा के तहत चलायी जा रही विकास योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रखंड वार जानकारी ली। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनके प्रखंड अंतर्गत मनरेगा संचालित योजनाओं...

धान क्रय केंद्र बंद ना करें:उपायुक्त पलामू

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 धान अधिप्राप्ति केंद्र को बंद न रखें: उपायुक्त किसानों को करें जागरूक, क्रय केंद्रों में अतिरिक्त वसूली का प्रावधान नहीं गोदाम भर जाने पर दूसरे सरकारी भवन को गोदाम बनाने का दिया निर्देश उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्यबल एवं जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई सम्पन्न उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्यबल एवं जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आज दिनांक 5 फरवरी 2021 को  एन आईसी के सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिले में चल रहे झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना सहित धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई। इस दौरान छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री एनपी गुप्ता, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी श्री कमलेश्वर नारायण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित प्रकाश सहित विभिन्न प्रखंडों से आए एमओ मौजूद थे।  बैठक के दौरान उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने जिले में चल रहे धान क्रय केंद्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी हाल मे...

पलामू जनता दरबार में हर किसी की सुनवाई होती है और कार्य तुरंत होता है :पलामू वासी

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी, मेदिनीनगर जनता दरबार का हुआ आयोजन, सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे लोग उपायुक्त ने 15 दिनों के भीतर मामलों के निष्पादन हेतु दिया निर्देश उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने शुक्रवार दिनांक 5 फरवरी 2021 को जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में दूरदराज से लोग पहुंचे और उपायुक्त को अपनी समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराया। इस दौरान कोविड-19 संबंधित मानकों का खासतौर पर ध्यान रखा गया था।  इस मौके पर चैनपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थापित निलुफर जहां ने बताया कि  वे आर्थराइटिस रोग से ग्रसित हैं जिससे उनके पैर में घुटने में जकड़न रहता है। ऐसे में इतनी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से राजकीय उर्दू कन्या मध्य विद्यालय मेदनीनगर में पदस्थापित करने हेतु आवेदन दिया। उपायुक्त ने उनके आवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसके समाधान हेतु अग्रसारित किया। वही उंटारी रोड प्रखंड से आई तेतरी देवी ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास रूफ लेवल तक बना लिया है परंतु असाम...

आरसीएमएस सॉफ्टवेयर के प्रयोग में आम नागरिकों को नहीं हो कोई कठिनाई : उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  राजस्व न्यायालयों के वादों के निष्पादन हेतु आरसीएमएस सॉफ्टवेयर विकसित आरसीएमएस अंतर्गत विभिन्न राजस्व न्यायालय के वादों का त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक =============== ई-रेवेन्यु कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम अंतर्गत विभिन्न राजस्व न्यायालय के वादों का त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक में रेवेन्यु कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) के कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी को बताया गया कि विभिन्न राजस्व न्यायालयों के वादों के निष्पादन हेतु आरसीएमएस सॉफ्टवेयर को विकसित किया गया है। जिसके अंतर्गत नागरिकों को अब ऑनलाईन आवेदन प्राप्त कर उन वादों का निष्पादन भी ऑनलाईन किया जाना है।  उपायुक्त ने कहा कि आरसीएमएस का रोल आउट सुचारू रूप से होनी चाहिए। आम नागरिकों को इसके प्रयोग में कोई कठिनाई नहीं आए, इसका हरसंभव ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आरसीएमएस के रोलआउट से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उपा...

टाइमलाइन में करें कार्य तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक मे बोले उपायुक्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक हुई। उपायुक्त ने सभी तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को निर्माण व मरम्मति कार्यो में तेजी लाते हुए टाइमलाइन के तहत कार्य पूर्ण करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को सर्किट हाउस के जीर्णोद्धार का स्टीमेट शीघ्र तैयार करने का निदेश दिया। साथ ही अन्य तकनीकी विभागों की समीक्षा की। उन्होंने कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रावास की मरम्मति करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास या अन्य कोई भवन जर्जर या खराब होने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कोयल रिवर व्यू के कार्यो में तेजी लाने एवं चियांकी हवाई अड्डा का डिमार्केशन, चारदीवारी बनाने, गेट लगवाने आदि से संबंधित कार्यो को शुरू करने का निदेश दिया। टाइमलाइन के अंतर्गत ही एनएच-98, एनएच-75 एवं आरओआर के कार्यों को करने का निदेश दिया। वहीं डी-टाईप क्वार्टर निर्माण हेतु प्रपोजल तैयार करने, वेयर हाउस का निर्माण कार्य श...