पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
धान अधिप्राप्ति केंद्र को बंद न रखें: उपायुक्त
किसानों को करें जागरूक, क्रय केंद्रों में अतिरिक्त वसूली का प्रावधान नहीं
गोदाम भर जाने पर दूसरे सरकारी भवन को गोदाम बनाने का दिया निर्देश
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्यबल एवं जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई सम्पन्न
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति कार्यबल एवं जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आज दिनांक 5 फरवरी 2021 को एनआईसी के सभागार में संपन्न हुई। इस दौरान जिले में चल रहे झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना सहित धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की गई। इस दौरान छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्री एनपी गुप्ता, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी श्री कमलेश्वर नारायण, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित प्रकाश सहित विभिन्न प्रखंडों से आए एमओ मौजूद थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने जिले में चल रहे धान क्रय केंद्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में एक भी धान क्रय केंद्र बंद नहीं होना चाहिए। गोदाम भर जाने पर दूसरे सरकारी भवन को गोदाम बनाएं और किसानों से धान क्राय करें। इसके अलावा उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धान क्रय केंद्र द्वारा किसी तरह की अतिरिक्त राशि वसूल नहीं की जाती है। किसानों को धान उतारने और ढाला लगाने के लिए अपना मजदूर या केंद्र में उपस्थित लेबर से मजदूरी के बाद करने के बाद ही उतारने का प्रावधान है। उन्होंने किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द सूचित करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया। धान अधिप्राप्ति केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए उन्होंने एफसीआई के प्रबंधक को विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है।
इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री अमित प्रकाश ने बताया कि *वित्तीय वर्ष 2020- 21 अंतर्गत जिले में कुल 16 अधिप्राप्ति केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020- 21 में कुल 950 किसानों ने कुल 66348.40 क्विन्टल धान, अधिप्राप्ति केंद्र में क्रय कर चुके हैं।*
समीक्षा के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत वर्तमान में जिले में अच्छादित कुल लाभुकों की संख्या 18 लाख 28 हजार 157 है। वही 21692 लोगों के बीच ग्रीन कार्ड निर्गत किया जा चुका है। वहीं धान अधिप्राप्ति से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उपार्जन पोर्टल पर जिले के अब तक कुल 13096 किसान पंजीकृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल अंत्योदय कार्ड धारियों की संख्या 45 हज़ार 973 है, वहीं अंत्योदय परिवार के सदस्यों की संख्या 1 लाख 87 हज़ार 468 है।
बैठक में राशन कार्ड डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा, मुख्यमंत्री दाल भात योजना, आधार सिडिंग, पीटीजी डाकिया योजना सहित अन्य योजना की भी समीक्षा हुई।
Comments
Post a Comment