पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव श्री सजल चक्रवर्ती के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 इससे पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में श्री सजल चक्रवर्ती के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री सहित राज्य के तमाम आला अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय सजल चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने स्वo सजल चक्रवर्ती का संस्मरण करते हुए कहा कि स्वo चक्रवर्ती का निधन प्रशासनिक, सामाजिक और मानवता के लिए एक बड़ी क्षति है। वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे सभी लोगों के प्रति सहज और सरल थे। अपने जीवन काल में उन्होंने जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कई अधिकारियों को उनके साथ कार्य करने का मौका मिला। मुझे भी कुछ समय के लिए उनके साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवधि में मैंने पाया कि वे प्रशासनिक कार्यों को लेकर संजीदा और जिम्मेदार रहे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमारे दिलों में सदैव रहेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक वे बीमारी से ग्रस्त रहे, उनकी शारीरिक स्थिति को दे...