पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 सूबे के पूर्व मंत्री सह विधायक बंधु तिर्की को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अपने पक्ष में गवाह अदालत में प्रस्तुत करना है। सीबीआई की विशेष अदालत ने हर निर्धारित तारीख को गवाह प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इससे उनकी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। लॉकडाउन के कारण 11 महीने तक मामले में सुनवाई बंद थी। फिजिकल सुनवाई के साथ ही अन्य मामलों के साथ बंधु तिर्की के मामले की सुनवाई में तेजी आ सकती है। बंधु तिर्की पर आय से 6.26 लाख रुपए अधिक अर्जित करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई ने दिसंबर, 2018 में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने उनके खिलाफ कोड़ा कांड में 11 अगस्त, 2010 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। गुरुवार को मामले में उनके अधिवक्ता ने समय की मांग की। अदालत ने एक सप्ताह का समय दिया। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में वर्ष 2013 में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किया था। सीबीआई ने कहा था कि वर्ष 2005-09 तक की अवधि में सभी स्रोत से उनकी आय 20 लाख रुपये है। जबकि उनकी संपत्ति 26.26 ला...