Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रोडशो

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पश्चिम बंगाल के इंदस विधानसभा में बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती संग दिनेश कुमार ने किया रोड शो

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  विज्ञापन पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण के लिए निर्धारित विधानसभा सीटों पर 1 अप्रैल को मतदान होनी है। इससे पूर्व भाजपा ने इंदस विधानसभा के लिए पार्टी उम्मीदवार निर्मल धारा की जीत के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती का रोड शो आयोजित किया। रोड शो में सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती संग विधानसभा प्रभारी दिनेश कुमार भी मौजूद रहें। चिलचिलाती धूप के बावजूद भी रोड शो में अप्रत्याशित जनसमूह उमड़ी थी। अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रचार वाहन पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के अलावे भाजपा प्रत्याशी निर्मल धारा, विधानसभा चुनाव प्रभारी दिनेश कुमार, विष्णुपुर सांसद सौमित्रा खान, जिला भाजपा अध्यक्ष सुजीत अगस्ती मौजूद रहें। दिनेश कुमार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्ण बहुमत का दावा किया।