पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार जी और विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने पाटन सिरमा कुडुवा मोड़ पर आशीर्वाद हॉस्पिटल का शुभारंभ किया।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद थे। पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के बुनियादी सेवाओं के मिल जाने से गरीब लोगों को आर्थिक शोषण से बचाने में मदद मिलती है। जब ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं तो लोगों को शहर नहीं जाना पड़ता जिससे वो परेशानी और आर्थिक शोषण से बच जाते हैं। मनोज कुमार ने अस्पताल प्रबंधक और चिकित्सकों को कहा कि आप अपने प्रयास में लगे रहे। सेवा करते रहें और किसी भी तरह की जरूरत पड़ी तो बेधड़क हमें कहें हम सभी मिलकर इस समस्या का समाधान करेंगे। मनोज कुमार ने बल देते हुए कहा कि कुछ विशेषज्ञ चिकित्सको को भी इन दूर दराज के गाँव से जोड़े ताकि चिकित्सीय गुणवत्ता में बढ़ोतरी हो सके। विज्ञापन विधायक श्रीमती पुष्पा देवी ने अस्पताल प्रबंधक और चिकित्सकों की भूरी भूरी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के आ जाने से लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठेगा और बहुत सारी प...