पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
धर्मेंद्र कुमार सिंह
सदर प्रतिनिधि
+917979886793विज्ञापन
नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय में तैबा इंटरप्राइजेज टीएनआर इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ सैयद मुजाहिरुल हसन कादरी के सरपरस्ती में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक नावा बाजार के शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार द्विवेदी ने फीता काटकर किया।
मौके पर प्रोपराइटर अरमान अहमद ने बताया कि नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र में टू व्हीलर व थ्री व्हीलर स्कूटी शोरूम नहीं था जो क्षेत्र के लोग पलामू जिला मुख्यालय की दूरी सफर करना पड़ता था इसलिए हमारे प्रतिष्ठान मैं 48, 60,72 भोल्ट ईलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ किया गया है। जिसमें लोग आसानी से क्षेत्र के लोग खरीद सकें। शोरूम का मुख्य ब्रांच त्रिमूर्ति मोटर्स सदीक चौक डाल्टनगंज में है।
उक्त मौके पर संतोष कुमार, जिब्राइल अंसारी, अफजल हुसैन, नावा बाजार थाना प्रभारी लालजी यादव, शैख क्यामुद्दीन खां हाजी साहब ,सफिर आलम, राजेंद्र चौधरी, आरिज आलम ,शैख उस्मान ,मोहम्मद यासीन अंसारी गुलाम सरवर नसीम खान, अरुण विश्वकर्मा राजेंद्र सोनी, इश्तियाक अहमद सहित कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment