Skip to main content

Posts

Showing posts with the label स्वस्थ दांत

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

स्वास्थ्य दांत के आसान उपाय

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 दंत चिकित्सक श्वेता सिंह की कलम से  📝📝📝 भारत में दांतों की देखभाल में असमानता है। इसके अलावा, भारत में बहुत बड़ी आबादी मसूड़ों की बीमारी की शिकार है। इनमें से सिर्फ 2 प्रतिशत आबादी दातों के डॉक्टर के पास जाती है के पास जाती है। स्वास्थ्य अच्छा हो तो आपको सांसो में बदबू या गंदे पीले दातों जैसी अपमानजनक स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने का कुछ उपाय:  * अपने दांतो को रोज दो बार ब्रश करें: दांतों का क्षरण रात भर में भी हो सकता है, जब आप सो रहे होते हैं। इसीलिए सोने से पहले और सुबह दांतों को ब्रश से साफ करें। नियमित रूप से ब्रश से दांत साफ करना अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कीजिए अपने दांत और मसूड़े आपको धन्यवाद देंगे। * दातों के डॉक्टर के पास नियमित जाइए: क्या दातों के डॉक्टर के पास जाने के बारे मेंं सोचने पर आपको परेशानी होती है? अगर आप मुंंह की देखभाल के लिए नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाते रहे तो इतनी परेशानी नहींं होगी। नियमित जांंच से यह सुनिश्चिचित होता है कि को...