पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
डालटनगंज जिले के तरहसी बीडीओ द्वारा सोनपुरा पंचायत के रोजगार सेवक , मुखिया , मेठ , पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से मनरेगाकर्मी काफी आक्रोशित
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 डालटनगंज जिले के तरहसी बीडीओ द्वारा सोनपुरा पंचायत के रोजगार सेवक , मुखिया , मेठ , पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने से मनरेगाकर्मी काफी आक्रोशित हैं । इस मामले को लेकर मनरेगा कर्मचारी संघ के लोगों ने मंगलवार को उपायुक्त पलामू से मुलाकात कर प्राथमिकी दर्ज होने पर आपत्ति जताई । उपायुक्त से मुलाकात के पश्चात विकास पाण्डेय ने कहा कि जेएसएलपीएस की टीम द्वारा ऑडिट के नाम पर भयादोहन किया जाता है और निष्पक्ष कार्य नहीं किया जाता है । मनरेगा कर्मियों को उनके द्वारा अपमानित किया जाता है । जन सुनवाई में सब्जी मंडी को करा उपस्थित लोगों को भड़काकर मुखिया , रोजगार सेवक , पंचायत सेवक के खिलाफ विपरीत माहौल तैयार किया जाता है और बात बात पर रोजगार सेवक को जलील किया जाता है । ऑडिट टीम मनमाने तरीके से ज्यूरी से लिखवाकर रिकवरी और पेनाल्टी थोप देती है । मनरेगाकर्मी इसे कतई बर्दास्त करने को अब तैयार नहीं हैं और इसका पूरे ताकत के साथ विरोध किया जायेगा । संघ ने निर्णय लिया है कि बुधवार से सभी मनरेगा कर्मी काला बिल्ल...