Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

दिनांक 16 अक्टूबर 2020 को मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला पांकी पलामू में एक दिवसीय वेबिनार ( बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ और एड्स के प्रति जागरूकता )विषय पर महाविद्यालय के NCC यूनिट के द्वारा किया गया।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 दिनांक 16 अक्टूबर 2020 को मजदूर किसान महाविद्यालय डंडार कला पांकी पलामू में एक दिवसीय वेबिनार ( बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ और एड्स के प्रति जागरूकता )विषय पर महाविद्यालय के NCC यूनिट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमचंद महतो और कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुमन मिश्रा (ADM OFFICER) एवं प्रियांका मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में भारत की बेटी के नाम से सम्मानित प्रियंका मिश्रा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय की विस्तृत विवेचना प्रस्तुत की ।कार्यक्रम में पंकज प्रसून,लेफ्टिनेंट कर्नल सुमन मिश्रा (ADM OFFICER),44 झार. बटालियन ने बेटियों की सुरक्षा और प्रोत्साहन के लिए नैतिक रूप से समाज को आगे आने और खुद की बेटियों के प्रति सोंच में बदलाव लाने पर जोर दिया। एड्स के प्रति डा.अमित उपाध्याय और डॉ. एच. एन. झा ने एड्स के संक्रमण से बचाव के प्रति सार्गभित और तथ्यात्मक विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन प्रो.आलोक कुमार पाठक व्याख्याता अर्थशास्त्र और प्रो.साकेत कुमार व्याख्याता वाणि...