Skip to main content

Posts

Showing posts with the label राहत शिविर

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

शिविर लगाकर केसीसी के लिए जमा लिया गया आवेदन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  बुधवार को लगे शिविर में कुल 962  लोगों ने किया आवेदन  उपायुक्त के निर्देश पर जिले के पांच प्रखंडों में लगाया गया शिविर जिले के किसानों को केसीसी से  आच्छादित करने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि रंजन के निर्देश पर बुधवार को तरहँसी,पड़वा,रामगढ़, उंटारी रोड एवं पिपरा  प्रखंड में शिविर लगाया गया। इस शिविर में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी,प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी,कर्मचारी, एटीएम, बीटीएम व रोजगार सेवक उपस्थित थे।इसके अलावा शिविर में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  शिविर में केसीसी के लिए कुल 962 लोगों ने दिया आवेदन जिले के पांच प्रखंडों में आयोजत शिविर में केसीसी के लिए कुल 962 लोगों ने आवेदन किया। जिसमें तरहँसी में 350,पड़वा में 94,रामगढ़ में 366,उंटारी रोड में 75 एवं पिपरा में 77 किसानों ने आवेदन दिया प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकृति हेतु बैंकों को सौंप दिया गया।