पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के तत्वाधान में पांकी बराज अमानत नदी पुल के निकट वनभोज कार्यक्रम में उमड़ा भीड़ एकता से ही समाज का उत्थान संभव है। विकास के लिए एकता होना जरूरी है। एकता रहने से बड़ा से बड़ा कार्य आसानी से किया जा सकता है। संगठन एक विचारधारा है। इससे जुड़कर समाज का भला कर सकते हैं। उक्त बातें झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने कहा। वे शनिवार को पलामू जिले के पांकी प्रखंड के अमानत नदी पुल बराज के निकट झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित वनभोज सह कैडर कन्वेंशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पांकी प्रखंड क्षेत्र के अलावे कई इलाके के प्रजापति समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनंदन प्रजापति व संचालन जिला कोषाध्यक्ष लल्लन प्रजापति ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री देव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष चर्चा की। कहा कि आज के दौर में बेटी को घृणा समझ रहे है। इससे समाज को रोकने की जरूरत है। दीपिका कुमारी झारखंड का ही बेटी है। आज पूरे विश...