पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
+917979886793
झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के तत्वाधान में पांकी बराज अमानत नदी पुल के निकट वनभोज कार्यक्रम में उमड़ा भीड़
एकता से ही समाज का उत्थान संभव है। विकास के लिए एकता होना जरूरी है। एकता रहने से बड़ा से बड़ा कार्य आसानी से किया जा सकता है। संगठन एक विचारधारा है। इससे जुड़कर समाज का भला कर सकते हैं। उक्त बातें झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने कहा। वे शनिवार को पलामू जिले के पांकी प्रखंड के अमानत नदी पुल बराज के निकट झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित वनभोज सह कैडर कन्वेंशन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में पांकी प्रखंड क्षेत्र के अलावे कई इलाके के प्रजापति समाज के लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनंदन प्रजापति व संचालन जिला कोषाध्यक्ष लल्लन प्रजापति ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि श्री देव ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विशेष चर्चा की। कहा कि आज के दौर में बेटी को घृणा समझ रहे है। इससे समाज को रोकने की जरूरत है। दीपिका कुमारी झारखंड का ही बेटी है। आज पूरे विश्व में लोग जानते हैं। पांकी की बेटी भी दीपिका की तरह बन सकते हैं। लोगों को बेटा-बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। उन्होनें कहा कि राजनीति के क्षेत्र के लोगों की जरूरत है। ताकि समाज का उत्थान हो सके। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुम्हारों का हालत इतना खराब क्यों बना है , इसे लोगों को समझने की जरूरत है। हिम्मत के साथ समाज के लोगों को आगे बढ़ना चाहिए। युवा जिला अध्यक्ष परमेंद्र प्रजापति ने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में प्रजापति समाज के जनसंख्या 18 हजार से अधिक है। इसके बावजूद यहां के प्रजापति समाज आज भी पिछड़ा हुआ है। समाज के विकास के लिए लोगों को राजनीति के क्षेत्र में आगे आना होगा। समाज का जिला संरक्षण जटाधारी प्रजापति ने कहा कि भी कार्य अकेला नहीं किया जा सकता है। इसी तरह समाज का विकास बिना एकता के संभव नहीं है। संघ के महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनैना देवी ने समाज के विकास पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा एकता से समाज का उत्थान होगा। छात्र नेता पम्मी कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के समाज के बेटी आगे नहीं निकल पा रहा है। उन्हें अच्छी शिक्षा देने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार नाथ तिवारी ने बेटी बचाओ, बेटी विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण कि समाज को मजबूत प्रदान करती है। जिला कोषाध्यक्ष लाल प्रजापति ने कहा कि अपने हक अधिकार के लिए समाज के लोगों को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से राजनीति से ऊपर उठकर प्रोत्साहित करने वालों को नेता बनाने का आह्वान। कार्यक्रम में कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के तत्वधान में आयोजित वनभोज सह कैडर कन्वेंशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सरकार के माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव , महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुनैना देवी , युवा जिला अध्यक्ष परमेंद्र प्रजापति , कोषाध्यक्ष ललन प्रजापति , जिला संरक्षण जटाधारी प्रजापति , जिला कमेटी सदस्य शोभा प्रजापति , प्रदीप प्रजापति , शंकर प्रजापति , गायत्री परिवार के पांकी प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन प्रजापति , अधिवक्ता ओंकार नाथ तिवारी , रांची से आए छात्र संगठन पम्मी कुमारी , पांकी कमेटी के बजरंगी प्रजापति , श्याम नारायण प्रजापति , ईश्वरी प्रजापति , अनिरुद्ध प्रजापति , प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रजापति , त्रिवेणी प्रजापति , संजय प्रजापति , कृष्णा प्रजापति , विनोद प्रजापति , संजीत प्रजापति , पांकी पश्चिमी जिला परिषद उम्मीदवार प्रदीप प्रजापति , सगालीम पंचायत के पंचायत समिति उम्मीदवार शंभू प्रजापति समेत काफी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।
अविनाश देव जी कईल कुम्हार से एलनवा , जागा भैया .. खुलकर करा ऐलनवा
झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित वनभोज सह कैडर कन्वेंशन कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें पलामू जिले के प्रसिद्ध कलाकार हेमंत कुमार व्यास व मनोज कुमार ठाकुर व्यास जी के द्वारा समाज के प्रति कई गीत गाकर लोगों को जागरुक किया।आज अविनाश देव जी कईल कुम्हार से ऐलनवा , जागा भैया .. खुलकर करा ऐलनवा..... आदि गीत गाकर लोगों को जागरुक करने का काम किया गया। इसके पूर्व कलाकारों ने मुख्य अतिथि अविनाश देव को स्वागत गीत गीत गाकर उन्हें स्वागत किया। बैंजो मास्टर दुखन कुमार रवि ने अपना कला खुलकर प्रस्तुत करने का काम किया। इसके पूर्व समाज कई महिलाओं ने फुल का वर्षा का गर्म जोशी का स्वागत किया। वही कमेटी के लोगों ने मुख्य अतिथि अविनाश देव को फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही मुख्य अतिथि अविनाश देव वरिष्ठ चंद्रदेव प्रजापति , रूपेश कुमार समेत कई पत्रकार को कलम व डायरी देकर सम्मानित किया।
Comments
Post a Comment