Skip to main content

Posts

Showing posts with the label बिजली व्यवस्था

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

प्रतिनिधि दल ने जिले और प्रमंडल के अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौपा

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 दिनांक 25/08/2021 को माननीय विधायक भानु प्रताप शाही जी के प्रतिनिधि मंडल जिसमे गढ़वा जिला भारतीय जनता पार्टी एस सि मोर्चा के अध्यक्ष लक्षुमण राम जिला उपाध्यक्ष सह  माननीय विधायक जी के जिला प्रतिनिधि राजीव रजन तिवारी जिला कार्य समिति सदस्य अनिल कुमार चौबे, अनुमंडल प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता  मंडल अध्यक्षरमना  बलजीत सोनी विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह मिले उपायुक्त महोदय गढ़वा, कार्यपालक अभियंता बिद्युत गढ़वा, महाप्रबन्धक विद्युत मेदनीनगर से मिलकर ज्ञापन दिया जल्द से जल्द भागोडीह ग्रिड चालू कराने का निवेदन किया जल्द नही चालू होने की स्थिति मे आंदोलन होगा !इस पर महाप्रबन्धक ने आस्वस्त किया आप सभी भवनाथपुर की जनता को नमस्कार करता हूँ जिसने इतना सब्र किया है मेरी ओर से हर समय प्राथमिकता भगोडीह ग्रिड को चालू करने की  सबसे पहले रही है  पर कुछ तकनीकी कमियाँ दूर करने मे समय लगा है !मै पूरी कोशिश करुँगा जल्द से जल्द ग्रिड चालू हो !ताकि आप सब को आंदोलन की नौबत न  आवे ! विज्ञ...

बिजली का खम्भा गढ़ने से मुहल्ला वासियों में खुशी का मौहोल

  पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  डाल्टेनगंज सदर प्रखंड सुआ पंचायत के लहसुनियां टोला में बिजली का खम्भा गड़ने से जनता में खुशियां एवं उत्साह का माहौल, सीआरपीएफ के जवान बलराम सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए। टाटा कम्पनी की  उच्च अधिकारियों से संपर्क कर लहसुनियां टोला  में बिजली का पोल गड़वाया अब वर्षो पुरानी  बिजली, तार  लकड़ी के खंभों से ग्राम वासियों को जान माल के भय से मुक्ति मिलेगा। और उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक होना अति आवश्यक है सरकार द्वारा हमें जो भी साधन मुहैया कराई जाती है चाहे वह बिजली  पानी , सड़क, प्रधानमंत्री आवास, जलमीनार  हो सरकारी  सौर ऊर्जा जैसे कई साधन हो इन्हें आप सरकार की संपत्ति नहीं बल्कि आप अपनी खुद की संपत्ति समझ कर  इसका सही सदुपयोग करें ताकि हमारे समाज का विकास हो समाज का विकास ही देश का विकास होता है आप सबसे पहले स्वयं का ख्याल रखें इसके बाद सभी का ख्याल रखें अपने स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई का ध्यान रखें मेरा प्रयास रहेगा कि ...

छतरपुर विधायक पुष्पा देवी के प्रयास से धोबनी व मननदोहर में उपलब्ध कराया गया 25 केवी का ट्रांसफार्मर।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नौडीहा बाजार प्रखंड के धोबनी व मननदोहर मे महीनों से ट्रांसफार्मर खराब था लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। नौडीहा बाजार के कार्यकर्ताओं के द्वारा समस्या की सूचना छतरपुर विधायक को दी गई विधायक ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए रविवार को ही डाल्टनगंज बिजली विभाग से 25-25 केवी का दो ट्रांसफार्मर दोनों जगह के लिए उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई। विज्ञापन

रविवार की रात्रि आई तेज आंधी तूफान में मोहम्मदगंज उपकेंद्र से जुड़े गांव में बिजली व्यवस्था ठप्प

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी  +917979886793 रविवार की रात्रि आई तेज आंधी तूफान में मोहम्मदगंज उपकेंद्र से जुड़े गांव में बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई है।रामनगर,करदण्डा, भाली गांव में 11हजार का तार टूट गया है,भजनिया गांव दो पोल का यू क्रॉस गिर गया है,वही मोहम्मदगंज स्टेशन रोड में एल टी लाइन के दो पोल का तार सहित एक पोल टूटकर गिर गया है।ग्रामीणों ने बिजली ठप्प होने की सूचना विभाग के कनीय अभियंता को दी है,कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आंधी ,तूफान से ठप्प हुई बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए विभाग के कर्मी काम मे लग गए है,दुरुस्त होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगा।