पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
रविवार की रात्रि आई तेज आंधी तूफान में मोहम्मदगंज उपकेंद्र से जुड़े गांव में बिजली व्यवस्था ठप्प हो गई है।रामनगर,करदण्डा, भाली गांव में 11हजार का तार टूट गया है,भजनिया गांव दो पोल का यू क्रॉस गिर गया है,वही मोहम्मदगंज स्टेशन रोड में एल टी लाइन के दो पोल का तार सहित एक पोल टूटकर गिर गया है।ग्रामीणों ने बिजली ठप्प होने की सूचना विभाग के कनीय अभियंता को दी है,कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आंधी ,तूफान से ठप्प हुई बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए विभाग के कर्मी काम मे लग गए है,दुरुस्त होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगा।
Comments
Post a Comment