Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वाहन चेकिंग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

डालटनगंज शहर के छह मुहाँन चौक पर ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानन्द सरस के नेतृत्व में चालाया गया वाहन चेकिंग अभियान

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793  डालटनगंज शहर के छह मुहाँन चौक पर ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानन्द सरस के नेतृत्व में चालाया गया वाहन चेकिंग अभियान और मास्क  चेकिंग अभियान , चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पहने और बिना मास्क पहने लोगो के खिलाफ करवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया । विज्ञापन  डालटनगंज शहर के  थाना रोड, लाल कोठा,  पंच मुहाँन चौक,जैन मंदिर,   महावीर मंदिर रोड पर top1 प्रभारी रेवा शंकर राणा और उनक  जवानों के  नेतृत्व में चालाया गया वाहन चेकिंग अभियान और मास्क  चेकिंग अभियान , चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट पहने और बिना मास्क पहने लोगो  और  दुकानदारों  मास्क पहननेऔर  सरकार के गाइडलाइन का पालन करने के लिए हिदायतें

जिले में लगातार चलाया जा रहा है विशेष वाहन चेकिंग अभियान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन विशेष अभियान में पिछले एक सप्ताह में बतौर फाइन 10 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिंहा  के निर्देश पर पूरे जिले में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.दशहरा पर्व के बाद से ही चलाये जा रहे इस विशेष अभियान में वाहन चालकों का हेलमेट,ड्राइविंग लाइसेंस,पीयूसी,व बीमा के कागजात देखें जा रहें हैं.वाहन के कागजात नहीं पेश करने वाले वाहन चालकों की सूची बनाकर जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जा रहा है यहां से वैसे सभी वाहन चालकों से फाइन की वसूली की जा रही है.   पिछले एक सप्ताह में बतौर फाइन 10 लाख रुपये से अधिक की हुई वसूली पलामू पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष वाहन चेंकिग अभियान में पिछले एक सप्ताह में 400 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है जिससे बतौर फाइन 10 लाख से अधिक रुपये की वसूली की गयी है. सड़क दुर्घटनाओं में कमी व अपराधियों पर अंकुश लगाना विशेष चेकिंग अभियान का एकमात...

विश्रामपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेंकिग अभियान - हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने की दी सलाह

पलामू समाचार केंद्र  शशि तिवारी  विश्रामपुर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन  विश्रामपुर,(पलामू) : पलामू पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार विश्रामपुर पुलिस की ओर से थाना गेट विश्रामपुर-पांडू मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां सड़क मार्ग से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया गाड़ी की सघन जांच की गई। वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गई। जांच का नेतृत्व कर रहे एएसआई अनंत सिंह व संजय सिंह ने बताया कि लोगो की सुविधा का ध्यान रख सभी से हेलमेट पहनकर चलने की अपिल करते हुए यातायात का नियमों की पालन कर सभ्य नागरिक बनने की अपिल की जा रही है। नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल ड्राइविंग करते पकड़े जाने पर अभिभावकों पर कार्रवाई की जाएगी।   विदित हो कि विश्रामपुर पुलिस के द्वारा नियमित वाहन चेंकिंग अभीयान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट को सीट बेल्ट लगाने की सलाह भी दी जा रही है। कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाते पकड़ने के बाद उनके परिजनों को बुलाकर इस से परहेज करने की सलाह दी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सदर प्रखंड राँची रोड चियांकी पहाड़ के आस - पास में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू: पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सदर प्रखंड राँची रोड चियांकी पहाड़ के क आस - पास में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में दौरान हेलमेट, लाइसेंस, व गाड़ी का कागजात चेक किया जा रहा था और सभी गाड़ी का डिकी भी चेक किया गया। विज्ञापन

पांकि में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान, पुलिस ने 6 वाहनों को किया जब्त

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पांकी:-पलामू एसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर जिले के परिवहन विभाग द्वारा शनिवार को पांकी के कर्पूरी ठाकुर चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहनों के रोड टैक्स के अलावा अन्य कागजातों के जांच की गई। विज्ञापन मौके पर मौजूद रोड सेफ्टी मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान परिवहन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बकाया रोड टैक्स वाहन मालिकों से तत्काल ऑनलाइन जमा करने को बोला गया। जिन्होंने ने ऑनलाइन जमा की उन्हें छोड़ दिया गया बाकी अन्य जिनके पास कागजात नहीं थे जिन्होंने रोड टैक्स नहीं भरा वैसे वाहनों को पुलिस जब्प कर थाने ले गई।

बिश्रामपुर पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 वाहन चालक रात्री में अपना गाडी घर के अंदर रखे-धूमा किस्कू बिश्रामपुर -  पलामू पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार बिश्रामपुर पुलिस ने रविवार को  थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसआई कृष्ण कुमार यादव  के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में दोपहिया  वाहनों के कागजातों की जांच की गई। बगैर कागजात व  हेलमेट के वाहन चलाने वाले बाइक चालकों के वाहनों को जब्त किया गया। विज्ञापन । बाद में सही कागजात आदि की जांच कर छोड़ दिया गया और ,समाचार लिखे जाने तक लगभग दस बाइक का कागजात मे त्रुटि पायी जाने पर पुलिस सभी कागजात की जांच कर रही है।जाँच कर रही है। बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें और हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं।थाना प्रभारी धूमा किस्कू ने कहा कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरूस्त क...

पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसारहर चौक चौराहे पर हो रही सघन वाहन चेकिंग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  मेदिनीनगर के जेल्हाता चौक पे दो पहिया और चार पहिया वाहनों से  सघन जाँच पलामू एस पी चंदन सिन्हा के निर्देशानुसार शहर के सभी चौक पे जाँच की जा रही है एवं चलान ऑन स्पॉट काटा जा रहा है । विज्ञापन

शहर में चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जिले में सड़क सुरक्षा को कम करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के प्रतिनिधियों द्वारा शहर थाना के कई चौक-चौराहों पर यह अभियान चलाया गया।इस दौरान यातायात प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कई वाहनों की जांच की जिसमें कई वाहन चालक बगैर हेलमेट पहने वाहन चला रहे थे ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी वहीं बिना इंसुरेंस व आरसी वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी।शहर थाना अंतर्गत कुल 16 वाहन चालकों से 31,500₹ की वसूली की गयी। विज्ञापन वहीं छतरपुर एवं हरिहरगंज थाना क्षेत्र में भारी वाहनों के कागजातों की भी जांच की गयी जिसमें 12 वाहनों से दण्ड के रूप में 1 लाख दो हज़ार दो सौ पांच रुपये की वसूली की गयी। इधर,शनिवार को पाटन थाना क्षेत्र में टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी।इस दौरान परिवहन कार्यालय के प्रधान सहायक आशुतोष पांडे द्वारा...

सदर एसडीओ ने रेड़मा चौक व विश्रामपुर में किया जांच

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि  +917979886793 सदर एसडीओ, बीडीओ, ट्रैफिक प्रभारी, टीओपी-3 के प्रभारी ने विभिन्न स्थानों पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ई-पास मास्क आदि की जांच की कोविड-19 संक्रमण के संभाव्य संक्रणम व प्रसार के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर आज जिले के मेदिनीनगर शहरी के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह और ट्रैफिक प्रभारी रुद्रानंद सरस ने रेड़मा चौक एवं सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन एवं टीओपी-3 के प्रभारी अभिमन्यु सिंह मेदिनीनगर-पंडवा मुख्य पथ के बिसफुटा के समक्ष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने विश्रामपुर के बी-मोड़ के पास चैकिंग अभियान चलाकर ई-पास की जांच की। इस दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोका गया और उनसे घरों से निकलने की वाजिब कारणों को जाना गया। ई-पास धारियों को पास देखकर गंतव्य तक जाने की अनुमति दी गयी। दवा एवं अन्य आवश्यक जरूरत वाले व्यक्तियों...

जमशेदपुर पुलिस का जवाब नहीं, चेकिंग के लिए लगवा दी दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतार

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  जमशेदपुर पुलिस का वाकई में जवाब में नहीं। चौक-चौराहे पर हमेशा चेकिंग चलाती है, बावजूद अपराध करने वाले कन्नी काटकर निकल जाते हैं और पुलिस पकड़ नहीं पाती है। चेकिंग अभियान चलाना अच्छी बात है, लेकिन आम लोगों को परेशानी नहीं हो इसके भी ध्यान रखने की जरूरत है। शनिवार शहर के साकची थाना क्षेत्र समेत कई इलाके में चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक चेकिंग से दोपहिया चालकों में ह़डकंप मच गया। साकची के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास चेकिंग अभियान में लगे पुलिसकर्मियों ने तो हद कर दी। दोपहिया चालकों को रोककर एक किलोमीटर की लाइन लगवा दी जिससे सड़क जाम हो गई। चालकों को कतार में खड़े होने का फरमान दिया गया। चालक कतार में खड़े हो गए। एक-एक कर नाम-पता कर रहे थे पुलिसकर्मी एक-एक कर चालकों से एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े होकर नाम-पता नोट करते रहे। इस दौरान किसी को डयूटी जाने में विलंब हुआ तो किसी के जरूरी काम छूट गए। समय बर्बाद हुए। परिवार वाले भी परेशान हुए। एक-एक घंटे सड़क किनारे खड़े रहने को मजबूर होना पड़ा। इनकी भीड़ देख नजदीक बढ़ रहे दूसरे वाहन च...

एसडीओ ने ओभर लोडेड चार हाइवा को पकड़ा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क के दीवान बिगहा के समीप चार हाइवा को ओभर लोडेड स्थिति में धर दबोचा।हुसैनाबाद अनुमण्डल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण बुधवार को अचानक वाहन चेंकिंग के लिए निकले।उन्होंने जपला-हैदरनगर के दीवान बिगहा के समीप छरी लदा हुआ चार हाइवा को रोक दिए और फिर सभी हाइवा का धर्म कांटा पर जॉच किया,जिसमे सभी हाइवा ओभर लोडेड था।उन्होंने कहा कि गाड़ी के दस्तावेज की जॉच करने के बाद फाइन होगा।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त के निदेश पर जिले के सभी चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान तेज।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  जिले के विभिन्न चौक-चौराहों व चेकनाका पर लगातार किया जा रहा- जिला निर्वाचन पदाधिकारी, बोकारो।   35-बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजेश सिंह के निदेश पर जिले के सभी चेकनाका पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान पथ से आने-जाने वाली सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। साथ ही दण्डाधिकारी व पुलिस बल के  द्वारा छोटे-बड़े वाहनों में रखे सभी समान की तलाशी ली जा रही है। वहीं दो पहिया वाहन चालाकों को बिना हेल्मेट पहने यात्रा करने वाले पर रोक लगायी।    जिले के विभिन्न चौक-चौराहों व चेकनाका पर लगातार किया जा रहा  जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री राजेश सिंह ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाया जा रहा है। यह अभियान जिले के विभिन्न चौक-चौराहों व चेकनाका पर लगातार किया जा रहा है। खासकर दूसरे जिले से आने-जाने वाली वाहनो पर जिला प्रशासन की कड़ी नजर है।

एसपी संजीव कुमार के निर्देश पर मेदिनीनगर के छः मुहान, कचहरी चौक, सदिक़ चौक पर चला सघन वाहन चेकिंग

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  एसपी संजीव कुमार के निर्देश पर मेदिनीनगर के छः मुहान, कचहरी चौक, सदिक़ चौक पर चला सघन वाहन चेकिंग। ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में चला यह अभियान। चेकिंग के क्रम में 65 मोटरसाइकिलो को जप्त कर उनके चालान काटे गए है।

एसपी संजीव कुमार के निर्देश पर शहर में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  एसपी संजीव कुमार के निर्देश पर शहर में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान। शहर के तिनकोनिया गैरेज और हॉस्पिटल चौक पर टीओपी-1 प्रभारी नबी अंसारी ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें लगभग 50 वाहन पकड़ा गया। सभी वाहनो के कागजातों की जांच की गई। हेलमेट और मास्क लगाने की हिदायत देकर सभी को छोड़ दिया गया।

मेदिनीनगर के छःमुहान चौक पर वाहन चेकिंग में करीब 100 बाइक सवार बिना हेलमेट के किया गया जब्त।

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 मेदिनीनगर के  छःमुहान चौक पर वाहन चेकिंग में करीब 100 बाइक सवार बिना हेलमेट का किया गया। जब्त,बाइक सवार से ऑन स्पॉट फाइन लेकर छोड़ा गया, ट्रैफिक प्रभारी रुद्रांश सरस के नेतृत्व में चलाई गई वाहन चेकिंग अभियान।

मेराल में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दर्जनों वाहनों का काटा गया चालान

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  गढ़वा एसपी श्रीकांत एस खोत्रे एवं मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलको, की मौजूदगी में रविवार को मेराल थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में दो पहिया तीन पहिया तथा चार पहिया वाहन पकड़े गए। मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जप्त वाहनों का चालान काटा गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री खोत्रे के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में सड़क से गुजरने वाले दो पहिया तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों के जांच की गई। जांच के दौरान ओवरलोडिंग मास्क हेलमेट तथा वाहनों के कागजातों की गहनता से छानबीन की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग टेम्पू, पिकअप इत्यादि कई वाहन पकड़े गए तथा मास्क तथा हेलमेट नहीं पहन ने वाले दुपहिया वाहनों को जब्त कर नियमानुसार चालान काटा गया। खबर लिखे जाने तक जांच अभियान जारी था, तथा पकड़े गये करीब 80 वाहनों का परिवहन विभाग द्वारा चालान काटने की प्रक्रिया जारी थी। अभियान में पीएसआई रंजन कुमार अजीत कुमार एसआई रामभरोसा शर्मा एएसआई स...