पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
गढ़वा एसपी श्रीकांत एस खोत्रे एवं मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलको, की मौजूदगी में रविवार को मेराल थाना के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या में दो पहिया तीन पहिया तथा चार पहिया वाहन पकड़े गए। मौके पर उपस्थित जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जप्त वाहनों का चालान काटा गया। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री खोत्रे के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी की उपस्थिति में सड़क से गुजरने वाले दो पहिया तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों के जांच की गई। जांच के दौरान ओवरलोडिंग मास्क हेलमेट तथा वाहनों के कागजातों की गहनता से छानबीन की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग टेम्पू, पिकअप इत्यादि कई वाहन पकड़े गए तथा मास्क तथा हेलमेट नहीं पहन ने वाले दुपहिया वाहनों को जब्त कर नियमानुसार चालान काटा गया। खबर लिखे जाने तक जांच अभियान जारी था, तथा पकड़े गये करीब 80 वाहनों का परिवहन विभाग द्वारा चालान काटने की प्रक्रिया जारी थी। अभियान में पीएसआई रंजन कुमार अजीत कुमार एसआई रामभरोसा शर्मा एएसआई संजय महतो संजय कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Comments
Post a Comment