पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी संत मरियम विद्यालय के प्रांगण में दिनांक 16.01.2021 को मां सरस्वती की पूजा अर्चना संपन्न हुआ। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव,प्राचार्य कुमार आदर्श,उप प्राचार्य एसबी साहा सहित शिक्षक गण उपस्थित थे।विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक उत्कर्ष देव सहित बच्चों ने भी मां सरस्वती की पूजा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि साहित्य के अधिध्रत्री देवी मां सरस्वती जी है। इनकी कृपा के बिना मानव पशु तुल्य है। वीणा जीवन संगीत तथा कमल सृष्टि का प्रतीक है। मां सरस्वती सारी सृष्टि में व्याप्त हैं।इनकी कृपा से हम कालिदास बनते हैं नहीं तो कैकई। आज ही के दिन वसुंधरा पर ऋतुराज वसंत का आगमन होता है अतः मां सरस्वती जी की पूजा सभी को करनी चाहिए।