पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 दुर्गा बनर्जी के साथ, उसकी पत्नी प्रेग्नेंट थी,कल रात उसकी पत्नी को अचानक दर्द उठा, उसके किसी दोस्त ने सलाह दिया आदित्य सेवा सदन सेक्टर 4 में एक नर्सिंग होम है जो आयुष्मान कार्ड से इलाज करता है, जल्दी-जल्दी उसने टैंपू रिजर्व करके सेक्टर 4 आदित्य सेवा सदन पहुंचा, वहां पहुंचने पर वहां के स्टाफ ने कहा आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं होगा, बेचारा मुश्किल में फंस गया, तब तक और भी दर्द बढ़ चुका था, रात में ही ऑपरेशन करके बच्चे को निकाला गया, डॉक्टर का कहना था पानी पहले ही निकल चुका है इसलिए सीजर करना अभी पड़ेगा, डॉक्टर ने सीजर से बच्चे को निकाला, डॉक्टर ने बच्चे को जैसे ही निकाला उन्होंने कहा बच्चे की हालत ठीक नहीं है इसे वेंटिलेटर में डालना पड़ेगा, जो मेरे यहां उपलब्ध नहीं है, जल्दी-जल्दी दुर्गा बनर्जी ने बच्चे को लेकर मुस्कान हॉस्पिटल चास पहुंचा और वहां एडमिट किया, बच्चे की हालत बहुत ही नाजुक है, अब पत्नी सेक्टर 4 में भर्ती है, और बच्चा मुस्कान हॉस्पिटल चास में, और इसे आर्थिक मदद की बहुत बहुत जरूरत है, अगर आप चाहें तो इस बच्चे को ब...