Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रदर्शनकारी

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी के कर्मियों के समर्थन में कॉलेजों के कर्मचारी संगठन भी उतर गए है

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 सभी कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया मेदिनीनगर:-पलामू जिले के हड़ताली नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी के कर्मियों के समर्थन में कॉलेजों के कर्मचारी संगठन भी उतर गए हैं. सभी कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त रूप से यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया. वहीं एनपीयू में 21 थर्ड और फोर्थ ग्रेड के कर्मचारी सेवा को समांजन और स्थाई करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है. साथ ही कर्मचारी संगठनों ने कहा कि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, तो वे लोग भी हड़ताल पर चले जाएंगे,बता दें कि 2009 में एनपीयू की स्थापना हुई थी. इस दौरान 21 कर्मियों को नौकरी दी गई थी. हाई कोर्ट के निर्देश के बाद गठित कमिटी ने सभी की सेवा को स्थाई करने और समायोजन करने की अनुशंसा की. वहीं मामले में अब यूनिवर्सिटी समायोजन के लिए सरकार को लिखने की बात बोल रहा है. कर्मियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी स्तर से ही उनकी सेवा स्थाई की जा सकती है।