पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची :- झारखंड अगेंस्ट करप्शन के केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भूमि विवादों का निपटारा के समय सीमा तय करने की मांग की उन्होंने कहा कि झारखंड में भूमि विवाद बहुत बड़ा समस्या है और उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से अनुरोध किया कि जो भी हमारे राज्य में भूमि विवाद पेंडिंग है उसे जल्द से जल्द निपटारा करे । और कहा कि आगे भूमि विवाद जो भी आएगा उसका एक समय सीमा तय करें कि इतने दिनों के अंदर भूमि विवादों का निपटारा किया जाएगा और श्री सिंह ने कहा कि अधिकतर देखा जाता है कि परिवारिक बंटवारे के अधिक केस होते हैं अगर परिवारिक बंटवारे के निबंधन एवं स्टांप शुल्क को निःशुल्क कर दिया जाए तो उससे लगभग पचासी प्रतिशत भूमि विवाद कम हो जाएंगे और उन्होंने कहा कि साथ ही साथ सतर प्रतिशत अपराध भी कम हो जाएंगे श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि हर दिन भूमि विवादों में सैकड़ों से अधिक लोगों का जान जा रही है उसे बचाया भी जा सकता है और भूमि विवादों के समाधान से समाज में शांति भी आएगी । ...