पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक कुमार तिवारी
+917979886793
भूमि विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को 11 लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जख्मी नरेश यादव, उनकी पत्नी लाली देवी, मां एतवरिया देवी एवं पुत्री पुनम कुमारी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। घटना थाना क्षेत्र के भेलु विगहा गांव की है। जानकारी के अनुसार नरेश यादव व मंटु यादव के बीच महीनों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। करीब एक सप्ताह से दोनों के बीच विवाद गहराया हुआ था। शुक्रवार के दिन दोपहर में दोनों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया और नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों को किसी तरह गांव वालों ने शांत कराया। ग्रामीणों के शांत कराने पर मंटू ने अपने रिश्तेदार नरहट प्रखंड से बंडाचक गांव से मुकेश यादव, विक्की कुमार एवं बब्लू यादव को बुलाया। तीनों के आते ही मंटू यादव एवं उसके भाई राजेश यादव, सुनील यादव एवं संजय यादव, ग्रामीण संजीव,राहुल,सुजीत एवं बाल्मिकी आदि नरेश यादव के घर घुसकर मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस ने एक तलवार एवं 315 बोर का एक कारतूस भी बरामद किया। नरेश यादव के घर के आगे लगी एक मोटर साइकिल भी जब्त किया। पुलिस को आते देख मंटू यादव के परिवार एवं समर्थक भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मंटू यादव, सुनील यादव, राजेश यादव, संजय यादव एवं बंडाचक निवासी मुकेश, विक्की एवं बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि ग्रामीण संजीव,राहुल,सुजीत एवं बाल्मिकी भागने में सफल रहे। जख्मी नरेश यादव के परिवार का इलाज पुलिस अभिरक्षा में हुआ। पीड़ितों के बयान पर उक्त 11 लोगों के विरूद्ध मारपीट एवं छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।
Comments
Post a Comment