Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उद्घाटन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

मेदिनीनगर के आढ़त रोड में महावीर नवयुवक दल जेनरल के कार्यालय का उद्घाटन सदर एसडीओ राजेश कुमार साह के कर कमलों के द्वारा किया गया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 आज मेदनीनगर के आढ़त रोड में महावीर नवयुवक दल जेनरल के कार्यालय का उद्घाटन सदर एसडीओ राजेश कुमार साह के कर कमलों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर नवयुवक दल के अध्यक्ष युगल किशोर ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विजय ओझा ने किया। सदर एसडीओ ने कहा कि भगवान श्रीराम का आदर्श आज भी हमें निस्स्वार्थ और धैर्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देता है।भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए इससे और बेहतर बनाने का प्रयास होने चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से  उपमहापौर मेदनीनगर मंगल सिंह, बिट्टू पाठक दुर्गा जोहरी, गणेश गिरी प्रभात उदयपुरी नागेंद्र उर्फ नागिन  प्रदीप गुप्ता सुनील कुमार कपूर चंद गुप्ता राकेश रोशन राजेश रोशन सुरेश कुमार टॉम प्रभात कुमार अग्रवाल अनूप दुबे अविनाश दुबे रिषु अग्रवाल सतीश चंद्र पांडे रामनाथ चंद्रवंशी मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह एव संजय सिंह उमेश, कुँवर अग्रवाल, पंकज शर्मा मनीष भिवानिया, अविनाश सिन्हा छोटू, आशीष भारद्वाज, किशन मखड़िया, सुधीर पांडे, आशीष सिन्हा, अन...

विश्व रंगमंच दिवस पर नगाड़ा बजाकर किया गया नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  कला संस्कृति विभाग व मासूम का कार्य  सराहनीय : उपायुक्त                                                                                  प्रतिनिधि, मेदिनीनगर:    विश्व रंगमंच दिवस पर नगाड़ा बजाकर पलामू के उपायुक्त शशि रंजन ने नाट्य कार्यशाला का उद्घाटन किया.  झारखण्ड सरकार के सांस्कृतिक  निदेशालय के कला-संस्कृति विभाग के वित्तीय अनुदान योजना के अधीन इस कार्यशाला का आयोजन मासूम आर्ट ग्रुप  द्वारा किया जा रहा है. रविवार को विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर बांग्ला स्कूल के प्रशाल में इसका उद्घाटन उपायुक्त शशि रंजन, मेयर अरुणा शंकर, उप मेयर मंगल सिंह, एनडीसी शैलेश कुमार सिंह, इप्टा के राज्य महासचिव उपेंद्र मिश्रा, समाजसेवी व लेखक पंकज श्रीवास्तव, संत मरियम स्कूल के ...

स्व० वीर विदेश सिंह नॉक आउट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच का किया उद्घाटन।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू पांकी के सिंचाई विभाग के मैदान में युवा क्रिकेट क्लब के सौजन्य से स्व० वीर विदेश सिंह नॉक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसका फाइनल मैच लोहरसी बनाम पांकी के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिटू सिंह ने स्व0 विदेश सिंह के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं फीता काटकर किया। इस फाईनल मुकाबले में लोहरसी की टीम ने पांकी को एक विकेट से हराया। और ट्रॉफी अपने नाम की। पूर्व विधायक बिटू सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट अनिशिचिन्ताओं का खेल है जो टीम अच्छा खेलेगी वह विजय होगी। लोहरसी की टीम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त किया। वहीं पांकी के टीम ने मैच को लास्ट ओवर तक लेकर गई। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में एक टीम का हार निश्चित है। हार से सबक लेकर आगे अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आयोजकों को  धन्यवाद देते हुए कहा की आपलोगों के द्वारा प्रत्येक वर्ष स्व0 विदेश सिंह की याद में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कि...

नावा बाजार क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का उमड़ी भीड़,पलामू सांसद झरना मेला का किया उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 नावा बाजार क्षेत्र मे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर शिवालय में शिव भक्तों के दिन भर लगा रहा भीड़,इस दौरान क्षेत्र के रजहारा पंचायत अंतर्गत बड़ी मेला झरना एवं कंडा में लगा, मेला के दौरान झरना मेला के उद्घाटन पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के द्वारा किया गया । इसके बाद शिव जी के दर्शन किए इसके बाद मंच पर संबोधन करते हुए कहा कि इस मेला के विकास के लिए अगले वर्ष तक पक्की रोड,विवाह मंडप बनवा दिया जाएगा । वही कंडा मे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर कंडा पहाड़ी खेरेश्वर मंदिर में भी सैकड़ों शिव भक्त दर्शन के लिए ताता लगा रहा इस बीच नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास एसआई नंद किशोर दास पुलिस बल के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचकर दर्शन किया और क्षेत्र में अमन चैन की कामना की साथ ही मेला के शुभ अवसर पर महाकाल मेला कमेटी के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजन भी किया गया है । जिसने पूरी रात्रि संस्कृति कार्यक्रम चालू रहेगा । विज्ञापन  

मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास खुला E-Store India मॉल।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू- मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास खुला E-Store India मॉल।  मेयर अरुणा संकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने फीता काट कर किया मॉल का किया उद्घाटन विज्ञापन

विधायक श्रीमति पुष्पा देवी जी ने आज सगुना पाटन में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ फीता काटकर किया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +9 17979886793 विधायक श्रीमति पुष्पा देवी जी ने आज सगुना पाटन में धान क्रय केंद्र का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार भी उपस्थित थे। विज्ञापन श्रीमति पुष्पा देवी ने कहा कि किसानों के उत्पादन में बढ़ोतरी और उसकी सही कीमत मिलना बेहद जरूरी है। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे है।  इस दौरान श्रीमति पुष्पा देवी किसानों से भी मिली और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

पाटन पाटन के किशनपुर पंचायत भवन सोमवार बाजार के समीप बाबा फर्नीचर हाउस दुकान का ओपनिंग

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  पाटन के किशनपुर पंचायत भवन  सोमवार बाजार के समीप बाबा फर्नीचर हाउस  दुकान का ओपनिंग मनोरंजन गिरी द्वारा पूजा पाठ वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर दुकान खोला गया दुकान संचालक मनोरंजन गिरी उर्फ भुन्डुल् गिरी ने बताया कि बाबा फर्नीचर हाउस में सभी तरह के पलंग सोफा सेट दीवान रेसिंग डायनिंग टेबल इत्यादि उपलब्ध है उन्होंने कहा कि कारीगरों द्वारा विभिन्न प्रकार के फर्नीचर सेट बनाए जाते हैं  तथा उन्होंने कहा कि शादी विवाह तथा अन्य फंक्शन में फर्नीचर बनाकर दिए जाते हैं तथा आर्डर करने पर बन कर उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराते हैं मौके पर उपस्थित लालमणि गिरी शुभम क्रांति कन्हैया चौधरी धर्मेंद्र साव फंटूश इत्यादि मौजूद थे विज्ञापन

समीर जांच घर का उद्घाटन संयुक्त रूप से स्वास्थ्य विभाग बिहार के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने फीता काट कर किया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू: हैदरनगर-मोहम्मदगंज मुख्य पथ में सरकारी अस्पताल के पीछे समीर जांच घर का उद्घाटन संयुक्त रूप से स्वास्थ्य विभाग बिहार के पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार ने फीता काट कर किया। इस मौके पर डॉक्टर मंज़ूर आलम,डॉक्टर नादिर रिज़वी, जेएमएम नेता एजाज़ हुसैन उर्फ छेदी खान, नगर पंचायत हुसैनाबाद के उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, शममु हुसैन के अलावा कई चिकित्सक ,चिकित्सा कर्मी व गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। विज्ञापन

एसपी, महापौर व महापौर ने अत्याधुनिक टैक्सी स्टैंड का किया उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  21 जनवरी को ऑटो ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लगेगा विशेष कैंप : पलामू, एसपी मेदिनीनगर शहरवासियों को रविवार को एक और तोहफा मिला। छह मुहान के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक टैक्सी स्टैंड का आज से शुभारंभ कर दिया गया। इसका उदघाटन पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा, नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर एसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि जब मैं आटो चालकों से मिला था, उस दौरान आटो चालकों ने बताया था कि यहां कोई आटो स्टैंड नहीं है इस कारण काफी परेशानी होती है। उसी वक्त मैंने उन्हें आश्वासन दिया था कि इस स्टैंड को जल्द चालू करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस स्टैंड का उदघाटन तो पहले ही हो चुका है लेकिन आज से शुभारंभ कराया जा रहा है। सिन्हा ने कहा कि आटो चालकों को यदि कोई समस्या हो तो बड़ा भाई समझकर मेरे पास आइये, समस्या का समाधान करायेंगे। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस के लिये 21 जनवरी को ऑटो चालकों का विशेष कैंप आयोजित होगा, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस ब...

चैनपुर पंचायत भवन के सामने राज बेकरी , केक एंड गिफ्ट शॉप का उदघाट्न

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 पलामू - चैनपुर पंचायत भवन के सामने राज बेकरी , केक एंड गिफ्ट शॉप का उदघाट्न डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया ने फीता काटकर किया , मौके पर कई लोग हुए उपस्थित । विज्ञापन

उपायुक्त ने सतबरवा के तुमागाड़ा नवजीवन अस्पताल में पीएसए प्लांट का किया उद्घाटन

24 बेडों पर निर्बाध रूप से होगी ऑक्सीजन की सप्लाई: उपायुक्त जिले में कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने की दिशा में शनिवर को पलामू ने एक और कदम बढ़ाया है.उपायुक्त शशि रंजन ने सतबरवा के तुमागाड़ा स्तिथ नवजीवन अस्पताल में 130 एलपीएम का पीएसए प्लांट का उद्घाटन किया.मौके पर उन्होंने कहा कि जिले में ऑक्सीजन के अभाव से किसी व्यक्ति की जान ना जाये इस ओर लगातार प्रयास किये जा रहें हैं.पीएसए प्लांट की स्थापना से इस अस्पताल के 24 बेडों पर ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी.उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना होने से जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी फायदा होगा क्योंकि यह अस्पताल एक लोकप्रिय अस्पताल है जहां विभिन्न प्रखंडों से मरीज इलाज करवाने आते हैं.उद्घाटन के पश्चात उपायुक्त श्री रंजन ने पीएसए प्लांट का निरीक्षण भी किया.वहीं अस्पताल संचालिका श्रीमती हेलेन पॉल ने उपायुक्त को बताया की जिला का सबसे पहला कोविड मरीज़ों का इलाज यहीं किया गया था.पूर्व में भी ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से इस अस्पताल में कोरोना के मरीजों का इलाज किया जाता रहा है.इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सतबरवा के...

मुख्यमंत्री आज करेंगे समाहरणालय, बिरसा मुंडा स्मारक का शिलान्यास व घंटाघर का उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 काफी संख्या में लोग थामेंगे झामुमो का दामन  गढ़वा : प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गढ़वा में समाहरणालय भवन निर्माण का शिलान्यास, बिरसा मुंडा स्मारक का भूमि पूजन एवं नवनिर्मित घंटाघर का उद्घाटन करेंगे । इस दौरान विभिन्न विभागों में नियुक्त कर्मियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। साथ ही कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। विज्ञापन       प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शुक्रवार को 11:40 बजे कल्याणपुर हेलीपैड पर उतरेंगे। उसके बाद शहर के रंका मोड़  पर मंत्री श्री ठाकुर के निजी कोष से निर्मित इंदिरा प्रियदर्शनी घंटाघर का उद्घाटन एवं वहां स्थापित इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उसके बाद नवादा मोड़ स्थित आशीर्वाद वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में भाग लेंगे। कार्यकर्ता मिलन समारोह में जि...

एमरोन बैट्री शोरूम का उद्घाटन।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन साहित्य समाज चौक स्थित (पुलिस लाइन रोड में) एमरोन बैटरी शोरूम नवनीत ट्रेडर्स का उद्घाटन आर एस एस पलामू विभाग प्रचारक मा० सत्यप्रकाश जी द्वारा किया गया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक आर एस एस विभाग कार्यवाहक श्री राजीव सिंह, भाजपा प्रशिक्षण प्रमुख श्री मनोज सिंह, रोहित पाठक छोटू सिंह राहुल भगत सहित दर्जनों युवा उपस्थित हुए। उद्घाटन करते हुए श्री सत्य प्रकाश ने कहा कि शहर के विकास में  व्यवसायियों की भूमिका अहम है मुझे प्रसन्नता है इस नए शोरूम से लोगों को अपने नजदीकी स्थान पर ही आवश्यकताओं की पूर्ति हो पाएगी वह विभिन्न प्रकार के बोल्ट एवं पावर की बैटरी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। शोरूम से जुड़े सभी लोगों को बधाई देता हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

पलामू में स्थापित हुआ ऑक्सीजन प्लांट, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन रांची के रिम्स ऑडिटोरियम से 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ऑनलाइन करेंगे पलामू के एमआरएमसीएच में इंस्टॉल किए गए पीएसए प्लांट का उद्घाटन पीएसए प्लांट से 200 बेड पर होगी ऑक्सीजन की सप्लाई उद्घाटन की तैयारी को लेकर सिविल सर्जन, डीपीएम एवं अन्य ने प्लांट का किया अवलोकन कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की की जरूरत के मद्देनजर राज्य सहित पलामू प्रमंडल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमआरएमसीएच) में हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्रेशर स्विंग एडसोर्पसन (पीएसए) प्लांट स्थापित किए गए हैं। इसका उद्घाटन 6 अक्टूबर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन करेंगे। रांची के रिम्स ऑडिटोरियम से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एमआरएमसीएच में इंस्टॉल किए गए पीएसए प्लांट का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।  पीएसए प्लांट के उद्...

मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थापित नए ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट (PSA प्लांट) का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थापित नए ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट (PSA प्लांट) का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया गया.. डालटनगंज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद विष्णुदयाल राम, डीडीसी मेघा भारद्वाज, प्रिंसीपल डॉ. शैलेंद्र कुमार, एसडीएम राजेश साह, जिला पार्षद लवली गुप्ता, अस्पताल अधीक्षक डॉ आरडी नागेश, सिविल सर्जन डॉ अनिल सिंह, जेएमएम जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने संयुक्त रूप से किया.. कार्यक्रम में सभी गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्लांट का उद्घाटन किया और फिर विधिवत प्लांट की शुरुआत की गई

प्राचीन चमत्कारिक शिव संपत धाम मंदिर में नवरात्र में दुर्गा पूजा का पलामू सांसद बीडी राम 6 अक्टूबर की सुबह करेंगे उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन पलामू सांसद बीडी राम  6 अक्टूबर की सुबह उद्घाटन करेंगे उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्राचीन चमत्कारिक शिव संपत धाम मंदिर में नवरात्र में दुर्गा पूजा का इस बार भव्य आयोजन किया गया है दुर्गा पूजा आयोजक समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर बनाया गया पूजा पंडाल को पलामू सांसद बीडी राम  6 अक्टूबर को श्री शिवसम्पत  धाम  में उद्घाटन करेंगे वहीं 8 अक्टूबर से समय 1बजे से नवरात्र के अंतिम दिन 14 अक्टूबर तक मिर्जापुर से पधारे धर्म  ध्वजाचार्य की अध्यक्षता में संगीत में राम कथा का आख्यान प्रस्तुत होगा राम कथा के इंद्रेश शास्त्री एवं मानस प्रवचन का प्रज्ञा भारती रामकथा का इस दौरान  विराट मानस संत सम्मेलन भी होगा पूजा समिति के महासचिव वेद प्रकाश शर्मा ने पहली बार बड़े फलक पर हो रहे  शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा आयोजक को सफल एवं प्रभावी बनाने में इलाके  के कई जनमानस एवं धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से अपेक्षित सहयोग तथा असम उपस्थित ...

महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के द्वारा होगा उदघाटन मैचसमाजसेवी रामदास साहू करेंगे उद्घाटन

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  नीलांबर पितांबर पुर: मध्य विद्यालय नीलांबर पीतांबर पुर  प्रांगण में शहीद भगत सिंह चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंगलवार को खेला जाएगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी रामदास साहू करेंगे. यह जानकारी भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष स्वराज सिंह ने दिया. उन्होंने बताया कि उद्घाटन मैच लेडी मजेस्टिक लातेहार और लेडी एंगल्स मैक्लुस्कीगंज के बीच खेला जाएगा .इन दोनों महिला फुटबॉल टीमों में कई अंतर्राष्ट्रीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं. इस प्रतियोगिता में लेस्लीगंज ,तरहसी पांकी, मनातू और सतबरवा क्षेत्र के कई फुटबॉल टीम के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. महिला फुटबॉल एवं युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता पाकी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया जिसमें क्लब के सचिव सचिव मोहम्मद इदरीश कोषाध्यक्ष साहिब सिंह, सं...

सहायक समाहर्ता ने कोइरी पतरा में उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश सहायक समाहर्ता सह नीलांबर- पितांबरपुर के प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष अग्रावल ने शनिवार को प्रखंड अंतर्गत कोइरी पतरा में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात उन्होंने पूरे उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया साथ ही केंद्र में उचित साफ-सफाई रखने को लेकर संबंधित को निर्देशित किया।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज का भी किया निरीक्षण कोइरी पतरा में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करने के पश्चात प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां उन्होंने वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने दूसरे डोज पर भी फोकस करने की बात कही।इसके अलावा उन्होंने कोविड वार्ड,डिलीवरी वार्ड, एवं ओपीडी रजिस्टर का भी अवलोकन किया।वहीं केंद्र में कितने चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति है इसकी भी जानकारी ली।   सभी पंचायतों में मच्छरदानी वितरण करवाना सुनिश्चित कर...

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखंड स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी ) का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

पलामू समाचार केंद्र  धर्मेंद्र कुमार सिंह  सदर प्रतिनिधि +917969886793 मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren  ने झारखंड स्टेट प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी ) का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस पोर्टल पर कोई भी विभाग अथवा सार्वजनिक उपक्रम अपने प्रोजेक्ट के आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) से जुड़े मामलों को रजिस्टर करा सकते हैं ।  इसके तहत वे जमीन अधिग्रहण, खनन  फॉरेस्ट क्लीयरेंस और कानून एवं व्यवस्था आदि से जुड़ी समस्याओं को इस पोर्टल में दर्ज करा सकेंगे। राज्य स्तर पर गठित कमेटी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्या का समाधान करेगी। विज्ञापन

छतरपुर पाटन विधायक श्रीमति पुष्पा देवी व पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ नौडीहा प्रखंड का भ्रमण किया।

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 इस दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पीसीसी पथ और नल जल कूप योजना का उदघाटन भी किया। विधायक श्रीमति पुष्पा देवी के निर्देश पर एक ट्रांसफार्मर भी लगाया गया। खैरादोहर, सरईडीह, कुसियारा,और तरीडीह के डुमरी में  कुल पाँच पीसीसी पथ का उदघाटन हुआ। चराई औऱ प्रखंड कार्यालय में ट्रांसफार्मर लगाया गया। डगरा पंचायत, बाजार परिसर, प्रखंड कार्यालय कुल चार नल जल कूप का उदघाटन किया गया। इसके उपरांत विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने प्रखंड कार्यालय में विधायक कक्ष का भी उदघाटन किया। श्रीमती पुष्पा देवी इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में लोगो से मिली और उनकी समस्याओं को सुना। इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। पूर्व सांसद व पलामू भाजपा नेता मनोज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार विकास के मुद्दे पर पूरी तरह से असफल हो चुकी। फिर भी हमलोग लगातार प्रयास कर रहे है ताकि स्थिति को सुधारा जा सके। विज्ञापन इस मौके पर नौडीहा प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल पाठक, पप्पू जायसवाल, जिला परिषद रामनरेश रा...