पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
नावा बाजार क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं का उमड़ी भीड़,पलामू सांसद झरना मेला का किया उद्घाटन
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
नावा बाजार क्षेत्र मे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर शिवालय में शिव भक्तों के दिन भर लगा रहा भीड़,इस दौरान क्षेत्र के रजहारा पंचायत अंतर्गत बड़ी मेला झरना एवं कंडा में लगा, मेला के दौरान झरना मेला के उद्घाटन पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के द्वारा किया गया । इसके बाद शिव जी के दर्शन किए इसके बाद मंच पर संबोधन करते हुए कहा कि इस मेला के विकास के लिए अगले वर्ष तक पक्की रोड,विवाह मंडप बनवा दिया जाएगा । वही कंडा मे महाशिवरात्रि के शुभ अवसर कंडा पहाड़ी खेरेश्वर मंदिर में भी सैकड़ों शिव भक्त दर्शन के लिए ताता लगा रहा इस बीच नावा बाजार थाना प्रभारी दीपक कुमार दास एसआई नंद किशोर दास पुलिस बल के साथ मंदिर प्रांगण में पहुंचकर दर्शन किया और क्षेत्र में अमन चैन की कामना की साथ ही मेला के शुभ अवसर पर महाकाल मेला कमेटी के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की आयोजन भी किया गया है । जिसने पूरी रात्रि संस्कृति कार्यक्रम चालू रहेगा ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment