पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
तुलसीदामर डोलोमाइट खादान खुलने की भ्रम फैला मजदूरों की भावनाओ से खेल रहे हैं नेता।। पलामू प्रमंडल खान मजदूर संघ
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 भवनाथपुर।पलामू का एक मात्र तुलसीदामर डोलोमाइट खादान पर सियासत हुई गर्म,पलामू प्रमंडल खान मजदूर संघ ने पत्र जारी कर तथाकथित नेताओ पर तुलसीदामर खदान खुलने की अधिसूचना पर श्रमिक एवं आमलोगों को अंधेरे में रख अपनी पीठ थपथपाने का आरोप लगाया।पलामू प्रमंडल खान मजदूर संघ सचिव जीवधन साह ने बताया कि राज्य सरकार के सचिव के श्री निवासन द्वारा घोषित अधिसूचना "झारखण्ड लघु खनिज समनुदान (संशोधन)नियमावली 2020 जो बीते 28 सितम्बर को हस्तक्षरित है, का लाभ तुलसीदामर डोलोमाइट खादान के मजदूरों को नहीं मिलने जा रहा है।अधिसूचना को बिना पढ़े कतिपय नेताओ न गढ़वा और भवनाथपुर तक इस नियमावली के तहत माइंस खोलवाने में अपने नाम जोड़ बाजार गर्म करते हुए एवं आमलोगों की जनभावनाओं से खेल रहे है जो अत्यंत पीड़ादायी है।उन्होंने लोगों को इस तरह के नेताओ से सावधान रहने की बात कहते हुए बताया कि कोई अधिसूचना व्यक्ति आधारित न होकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय अथवा पूर्ववर्ती नियमो के आलोक में घोषित की जाती है।