Skip to main content

Posts

Showing posts with the label संचालन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

सिनेमा हाॅल/मल्टीप्लेक्स को संचालन की अनुमति दी जाय-चैंबर

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 लाॅकडाउन के दौरान से अब तक प्रदेश में बंद सिनेमा हाॅल/मल्टीप्लेक्स को संचालन की अनुमति देने हेतु झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने कहा कि झारखण्ड में संक्रमण के घटते मामलों को देखते हेतु प्रदेश में मौजूदा छूट के साथ अब प्रायः सभी आर्थिक गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी गई है। प्रदेश में अब सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यक्रम हो रहे हैं, यहां तक कि स्कूलों को खोलने के लिए भी सरकार द्वारा एसओपी जारी किया गया है। ऐसे में सिनेमा हाॅल/मल्टीप्लेक्स को बंद रखने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में ओटीटी प्लेटफाॅर्म का प्रचलन काफी बढा है, ऐसे में सिनेमा हाॅल खुलने के बाद भी हाॅल को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ चला पाना संभव नहीं है किंतु हाॅल खुलने से सिनेमा हाॅल के संचालक धीरे-धीरे अपना खर्च निकाल पायेंगे। चैंबर अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सिनेमा हाॅल बंद होने के बाद भी संचालकों पर बैंक ऋण का ब्याज, इस्टैब्लिशमेंट काॅस्ट सहित अन्य की देनदारी बढती ही जा रही ...