पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान गोरखपुर के सांसद सह फिल्म अभिनेता रवि किशन रक्त दाताओं की हौसला अफजाई के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे बड़ा पुण्य का काम कोई और नहीं हो सकता। उन्होंने झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की तारीफ करते हुए कहा कि पत्रकार संगठन इस तरह के समाज सेवा के कार्य में आगे आ रहे हैं यह सराहनीय कार्य है। विज्ञापन उन्होंने कहा कि आज मैं जिस मुकाम पर हूं आप जैसे लोगों के समर्थन व स्नेह के कारण ही हूं। रवि किशन एक फिल्म की शूटिंग के लिए पलामू में हैं। इस दौरान जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई की पत्रकारों के संगठन के द्वारा रक्तदान का कार्य किया जा रहा है वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और रक्त दाताओं के साथ-साथ कार्यक्रम के आयोजकों की हौसला अफजाई की। उन्होंने अपने लोकप्रिय डायलॉग जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा बोलकर मनोरंजन किया। उनके डायलॉग पर वहां के लोगों ने ताली बजाकर उनकी सराहना की।