पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पाँकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने मृतक बिश्वनाथ यादव के पीड़ित परिवार से मिलने सुदूरवर्ती इलाका मतनाग पहुँचे।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी +917979886793 पाँकी:- पाँकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने मृतक बिश्वनाथ यादव के पीड़ित परिवार से मिलने सुदूरवर्ती इलाका मतनाग पहुँचे।इस दौरान विधायक डॉ मेहता ने परिजनों से मिलकर आर्थिक सहयोग किया व ढांढस बंधाया।डॉ मेहता ने परिजनों को कहा की इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगो को जल्द होगी गिरफ्तारी व कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर न्याय दिलवायेंगे । विधायक के ट्वीट पर पुलिस हुई रेस। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय विधायक डॉ मेहता ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड के डीजीपी को ट्वीट किया था।विधायक के ट्वीट पर डीजीपी ने एस पी को त्वरित कार्रवाई के लिये निर्देशित किया।इसके पश्चात पुलिस हरकत में आई और घटना का उद्भेदन करते हुए इस हत्या कांड में शामिल तीन लोगों को ग्रिफ्तार कर लिया।शेष लोगों की ग्रिफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है।इस हत्या को कुल छह लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है।पुलिस ने हत्यारों के पास से मृतक विश्वनाथ यादव का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। विधायक ने पलामू पुलिस को दी बधाई। विश्वनाथ यादव हत्या कांड के सफल उदभेदन पर क्षेत्रीय भा...