Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पेट्रोल

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

जब ये कागजात होंगे पास, तब ले पाएंगे सस्‍ते पेट्रोल का लाभ!

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रांची। झारखंड सरकार पेट्रोल सब्सिडी योजना 26 जनवरी से शुरू कर रही है। इसका लाभ पीएचएच (गुलाबी) और हरा राशन कार्डधारियों को मिलेगा। सब्सिडी के रूप में प्रतिमाह एकमुश्त डीबीटी के माध्यम से उन्‍हें 250 रुपए उपलब्ध कराया जाना है। इसे लेकर कुछ अहर्ता तय की गई है। इसके दायरे में आने वाले को ही उक्‍त योजना का लाभ मिल पाएगा। योजना के तहत प्रति कार्डधारी को महीने में अधिकतम 10 लीटर पेट्रोल मिलेगा। पेट्रोल पंप पर उसे पूरा पैसा देना होगा। प्रति लीटर 25 रुपए सब्सिडी के रूप में उसके बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा। विज्ञापन दुमका उपायुक्‍त ने इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा है कि उपरोक्‍त राशन कार्डधारियों को दो पहिया वाहन में उपयोग के लिए पेट्रोल में सब्सिडी दी जानी है। इस योजना का शुभारंभ दुमका जिले से किया जाना प्रस्तावित है। इस योजना के लाभ के लिए आवेदक मोबाईल App के माध्यम से आवेदन करेंगे। लाभ लेने के लिए ये है शर्तें 1. आवेदक को राज्य के NFSA या ISFSS का राशन कार्डधारी होना चाहिए। 2. राशन कार्ड म...