पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 देश के वीर योद्धा चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।श्रद्धांजलि सभा मे सेना के सदस्यों सहित समाज के हरवर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।सभा स्थल चंद्रशेखर आजाद अमर रहे,भारत माता की जय जैसे नारों से गूंजता रहा।मौके पर परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि विरो की पुण्यतिथि हमें उनके योगदान को याद करने और उनके बताए मार्गों पर चलने की प्रेरणा देती हैं।आजादी के ये वीर योद्धाओं की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।पुण्यतिथि कार्यक्रम में विवेका त्रिपाठी,आशीष तिवारी,विष्णु तिवारी,मृत्युंजय तिवारी,दामोदर तिवारी,अशोक तिवारी,दिनेश पासवान,नवनीत कुमार,गौतम,उजाला,आशीष,संजय,रबिन्द्र,दिलीप तिवारी,मोहन सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर चंद्रशेखर आजाद को कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिए। विज्ञापन