पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
मेदिनीनगर प्रतिनिधि
महान पार्श्व गायक की पुण्यतिथि के अवसर पर स्थानीय सांस्कृतिक संध्या गुलशन द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय संत मरियम स्कूल के छात्रावास के प्रांगण में आयोजित हुआ।इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा जमशेदपुर और रांची के भी कलाकारों ने अपने मधुर गीतों से स्वर्गीय महेंद्र कपूर एवं शहर के पांच अन्य दिवंगत श्रेष्ठ कलाकारों स्वर्गीय विनोद कुमार सिन्हा, स्वर्गीय नीलम सहाय, स्वर्गीय अब्दुल रशीद, मुबारक करीम एवं स्वर्गीय राम_श्याम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। 3 घंटे तक सफलता से चले इस कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिन्हा गुड्डू, झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य एवं कार्यक्रम के मेजबान संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव नेत्री वार्ड पार्षद मधु देवी शल्य चिकित्सक डॉ अनवर नेजाम, डॉक्टर सत्यजीत गुप्ता, डॉक्टर सुशील पांडे एवं गुलशन के अध्यक्ष श्री दुर्गा जौहरी ने संयुक्त रूप से किया एवं स्वर्गीय महेंद्र कपूर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम आरंभ कराया, गीतों के दौर में सर्वप्रथम स्कूल के छात्र मोo जुबेर एवं अंकित ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात महेंद्र कपूर का सबसे चर्चित और मशहूर गीत मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरा मोती कार्यक्रम के संचालक अशफाक अहमद ने गाकर आरंभ से ही कार्यक्रम में एक समा बांध दिया तत्पश्चात शहर के चर्चित गायिका श्रमिष्ठा सिन्हा, प्रिया सिन्हा एवं बाहर से आए कलाकारा सुश्री रूबी और इंडियन आईडल में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुकी पलामू की ही एक कलाकार सुश्री पूजा कुमारी ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं को खूब झूमने पर विवश कर दिया। पुरुष कलाकारों में मोहम्मद अनवर आलम, अमर सहाय, पिंकू पाठक और सुनील कुमार ने स्वर्गीय महेंद्र कपूर के गाए गीतों को गाकर संगीत की मधुर धारा प्रवाहित कर दी।इसके अतिरिक्त शहर के दो विख्यात चिकित्सक डॉक्टर नेजाम एवं डॉक्टर सुनील पांडे ने भी गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया है। इन कलाकारों के गीतों पर वाद्य यंत्रों के माध्यम से साथ दे रहे थे। जमशेदपुर के आए गिटारिस्ट अफरोज अनवर राजा रांची से पधारे पैड कलाकार अरविंद कुमार रेहला से आए ढोलक एवम रिदम कलाकार सोनू कौशिक नाल बजा रहे थे।मोहम्मद अरमान और ट्रिपल पर संगीत संगत कर रहे थे वरिष्ठ कलाकार मुकेश मंटू का पूरा कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय था, एक लंबे अंतराल के बाद इस प्रकार के आयोजन के लिए सभी कलाकारों ने अविनाश देव जी के प्रति आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन भी किया गया। इस अवसर पर पलामू की बेटी सृष्टि के इलाज के लिए धन संग्रह किया गया और अविनाश देव ने सभी से आग्रह किया की सृष्टि के जीवन को बचाने के लिए आप सब मदद करें।विज्ञापन
Comments
Post a Comment