पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद आजीवन कारावास की सजा काट रहा अपराधी सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल में किया शिफ्ट।
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा अपराधी सुजीत सिन्हा को धनबाद जेल शिफ्ट किया है। गौरतलब है कि सुजीत सिन्हा घाघीडीह जेल में बंद रहते हुए ही रंगदारी का कारोबार चला रहा है और झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। पिछले तीन साल से सुजीत सिन्हा जमशेदपुर की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। धनबाद जेल में सुजीत सिन्हा को उसे एक सेल में अकेले रखा गया है। सेल में सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे से 24 घंटे उसकी गतिविधियों पर नजर रखने का आदेश दिया गया है। प्रशासनिक कारणों से उसकी शिफ्टिंग धनबाद जेल में की गई है। सुजीत सिन्हा को बुधवार देर शाम बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठाकर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धनबाद जेल लाया गया। वही दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक और मैसेज वायरल हो रही है की अमन साव गैंग के मयंक सिंह ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर के कहा है कि सुजीत सिन्हा गैंग से अमन साव अलग हो गया है, दोनों का अब एक दूसरे से कोई नाता नही है।।