Skip to main content

Posts

Showing posts with the label चुनाव आयोग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने संभाला पदभार, कहा- शीघ्र पंचायत चुनाव कराने की करेंगे कोशिश

  पलामू  समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793  नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने संभाला पदभार, कहा- शीघ्र पंचायत चुनाव कराने की करेंगे कोशिश नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव शीघ्र कराना उनकी प्राथमिकता होगी। वे शीघ्र बैठक कर चुनाव की अबतक की तैयारियों की जानकारी लेंगे रांची:झारखंड में जल्द ही पंचायत चुनाव होंगे। शुक्रवार को राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी ने पदभार के दौरान इसके संकेत दे दिए हैं। पदभार ग्रहण के मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव शीघ्र कराना उनकी प्राथमिकता होगी। वे शीघ्र बैठक कर चुनाव की अबतक की तैयारियों की जानकारी लेंगे। साथ ही चुनाव के लिए उपलब्ध मानव बल और फंड को भी देखेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी शीघ्र चुनाव कराना चाहती है। सरकार से विमर्श कर वे शीघ्र चुनाव कराने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि शुक्रवार को नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में उन्होंने पदभार ग्रहण किया।