पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 रामगढ़ प्रखंड के दिवंगत लिपिक सीताराम के लिए आयोजित हुई शोक सभा आज दिनांक 6 जनवरी 2022 को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त पलामू श्री शशि रंजन समेत अन्य पदाधिकारियों एवम समाहरणालय के कर्मियों के द्वारा अपराह्न 5:00 बजे रामगढ़ प्रखंड में कार्यरत लिपिक सीता राम के मृत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया. विज्ञापन विदित हो कि 6 जनवरी 2022 को रामगढ़ प्रखंड में कार्यरत सीता राम का देहांत हो गया था.उनके निधन के उपरांत आज समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया.तत्पश्चात कार्यालय कार्य स्थगित कर दिया गया. इस दौरान उपायुक्त पलामू,स्थापना उप समाहर्ता,डीईओ सहित अन्य पदाधिकारी एवम समाहरणालय कर्मी मौजूद थे