पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
दीपक तिवारी
आज दिनांक 25 दिसंबर 2020 को गढ़वा जिला शोण्डिक संघ के द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई।
स्व० राजेन्द्र प्रसाद जी का दिनांक 15/12/2020 को आकस्मिक निधन पर श्री महेंद्र प्रसाद साहू जी के गढ़वा आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। स्व० राजेन्द्र प्रसाद जिला शौण्डिक संघ के संरक्षक, जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता, अभियोजक अधियन्ता सह वरिष्ठ समाजसेवी थे। उनके निधन से गढ़वा शौण्डिक समाज को अपूर्णक्षति हुई है। उनके आकस्मिक निधन पर सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया एवं उनके चित्र पर श्र्द्धा सुमन एवं पुष्प अर्पित किया गया। शोक सभा मे उपस्थित श्री नन्दलाल प्रसाद, श्री महेंद्र प्रसाद , श्री अजय साहू, सत्येन्द्र प्रसाद, अजय साहू, अजय गुप्ता, मृत्युंजय शौण्डिक, संजय सागर, अरविंद गुप्ता, दुखी प्रसाद, संदीप गुप्ता, अमित प्रसाद, दीपक गुप्ता, शुभम कुमार इत्यादि थे।
Comments
Post a Comment