Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दौरा

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

विश्रामपुर विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी ने किया प्रखंड क्षेत्र का दौरा

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावाबाजार प्रतिनिधि +917979886793  विश्रामपुर विधानसभा 77 के विधायक प्रत्याशी कृष्णा दुबे द्वारा नावा बाजार प्रखंड क्षेत्र के पड़वामोड़ ,राजहारा ,बसना  बह्रमोरिया ,भंडार ,गुरी ,टोना में भ्रमण कर दौरा किया गया।  दौरा उपरांत क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होते हुए लोगों की समस्या सुनी। विज्ञापन श्री दुबे ने क्षेत्र की गंभीर समस्या को लेकर प्रमुखता से निदान कराने की लिए पहल के साथ लोगों के बीच हमेशा दुख दर्द में खड़ा रहने की बात कही गई । क्षेत्र के लोगों ने उन्हें गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। उक्त मौके पर अभिषेक पांडे ,अमरेश तिवारी, पटेल दुबे ,विनोद पांडे, मुमताज अंसारी, प्रवीण पांडे, जय दुबे, सौरभ पांडे ,आलोक पांडे ,अश्विनी पांडे, मिंटू चौबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

14 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घेराव एवं प्रदर्शन को लेकर नेताओं ने रबदा गांव मे किया दौरा

पलामू समाचार केंद्र  बबलू कुमार गुप्ता  नावा बाजार प्रतिनिधि +917979886793 नावा बाजार के रबदा गांव में रविवार को विभिन्न नेताओं के द्वारा आगामी 14 दिसंबर को पलामू उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घेराव व प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रबदा गांव में दौरा कर ग्रामीणों को चलाने का आह्वान किया । नेताओं ने बताया कि धरना प्रदर्शन मे धजवा पहाड़ का लीज रद्द करने व चेड़ाबार में आदिवासियों की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त करने के साथ बारालोटा वार्ड 4 में मेदिनीनगर दलितों की जमीन पर कब्जे की नियत से जातिसूचक गाली-गलौज व प्राणघातक हमले के आरोपी जमीन माफिया अशोक भारती को एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार करने के साथ विभिन्न कई मांगों को लेकर विभिन्न जन संगठनों व धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त बैनर तले उपायुक्त कार्यालय मेदिनीनगर के समक्ष आयोजित विशाल एक दिवसीय घेराव व प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व जन संग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष का०युगल किशोर पाल एवं जसंमो के पलामू जिलाध्यक्ष बृजनन्दन मेहता ने संयुक्त रूप से ने...