पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र
बबलू कुमार गुप्ता
नावा बाजार प्रतिनिधि
नावा बाजार के रबदा गांव में रविवार को विभिन्न नेताओं के द्वारा आगामी 14 दिसंबर को पलामू उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घेराव व प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रबदा गांव में दौरा कर ग्रामीणों को चलाने का आह्वान किया । नेताओं ने बताया कि धरना प्रदर्शन मे धजवा पहाड़ का लीज रद्द करने व चेड़ाबार में आदिवासियों की जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त करने के साथ बारालोटा वार्ड 4 में मेदिनीनगर दलितों की जमीन पर कब्जे की नियत से जातिसूचक गाली-गलौज व प्राणघातक हमले के आरोपी जमीन माफिया अशोक भारती को एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार करने के साथ विभिन्न कई मांगों को लेकर विभिन्न जन संगठनों व धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त बैनर तले उपायुक्त कार्यालय मेदिनीनगर के समक्ष आयोजित विशाल एक दिवसीय घेराव व प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु व जन संग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष का०युगल किशोर पाल एवं जसंमो के पलामू जिलाध्यक्ष बृजनन्दन मेहता ने संयुक्त रूप से नेताओं ने लोगों को बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील किया। दौरे के क्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा है कि पलामू में जिला प्रशासन व पत्थर-बालू-जमीन माफिया गठजोड़ के कारण भीषण पर्यावरण प्रदूषण व दलित-आदिवासी के साथ भीषण अन्याय-अत्याचार व बलात्कार की घटनाओं में भारी वृद्धि हो रही है।ऐसे में हमारे सामने संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है।हम तमाम अमन पसन्द व पर्यावरण प्रेमी लोगों से आग्रह करते है कि 14 दिसंबर को मेदिनीनगर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पहूंच कर एक दिवसीय घेराव व प्रदर्शन को सफल बनावे ।विज्ञापन
Comments
Post a Comment