Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अविस्मरणीय

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अमर शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का बलिदान युगों-युगों युगो तक अविस्मरणीय - बृजेश शुक्ला।

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 आज शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का 37वां जन्मदिन सुभाष चौक के नजदीक (कर्नल संजय अखौरी आवास) शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी रोड पर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद की दादी श्रीमती दया चरण ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद मनु अखौरी अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम का उद्घोष के गगनभेदी नारे गूंजते रहे। शहीद के माता-पिता कर्नल संजय अखौरी एवं श्रीमती नीरा अखौरी तथा चाचा-चाची रतन अखौरी एवं मधु अखौरी ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। ज्ञात हो कि शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मनु अखौरी का जन्म 21 फरवरी 1984 को पलामू के मेदिनीनगर में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट स्कूल से हुई। तत्पश्चात  वे आर्मी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर इंडियन एयरफोर्स में एनडीए के माध्यम से दाखिल हुए। एयर फोर्स में पोस्टिंग के दौरान 10 सितंबर 2009 को पंजाब प्रांत के मुक्तसर जिले के भलाइयाना गांव में युद्धाभ्यास के दौरान मिग-21 फाइटर प्लेन उड़ाते समय 1500 स्कूली बच्चे की जान बचाने में वीर...