Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सैनिक कैंटीन

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

ग्रामीण क्षेत्रों में सैनिक कैंटीन का खुलना जनता के हित में:- अविनाश देव

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 मंगलवार को  मेदिनीनगर नगरनिगम क्षेत्र के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम गुरहा वार्ड 34 में  सैनिक कैंटीन का उद्घाटन मुख्य अतिथि  सदस्य माटी कला बोर्ड झारखण्ड सरकार सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन श्रीं अविनाश देव के द्वारा किया गया l  उद्घाटन के बाद उन्होंने कैंटीन के संचालक को विशेष शुभकामनाएं और दुकान की उत्तरोत्तर वृद्धि की कामना किया l अपने सम्बोधन में श्री अविनाश देव ने कहा की एक बेहतर कांसेप्ट के साथ आम लोगो के लिऐ  झारखंड में दूसरा सैनिक कैंटीन  खुलना आम जनता के हित में  है l सभी आवश्यक वस्तुएं सस्ते दामों में उपलब्ध होने से आम नागरिकों को काफी सहूलियत होगी l वो शहर  जाने से बचेंगे और अपने कीमती समय को दूसरे अनेक उपयोगी कार्य में उपयोग  करेंगे l यह एक सुखद संजोग है की  एक सैनिक देश सेवा करने के बाद महंगाई के इस दौर में  आम जनता के हित में उसके लिए सस्ते कीमतों पर सार्वजनिक वस्तुएं उपलब्ध करवा रहे है   l इनकी दोहरी सभा देश हित में...