Skip to main content

Posts

Showing posts with the label घूसखोर अफसर

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

ठेकेदार बन सीबीआई इंस्पेक्टर ने घूसखोर अफसर को दबोचा,10 प्रतिशत मांगते थे कमीशन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 एनटीपीसी के सेफ्टी मैनेजर सागर सिंह मीणा को शनिवार को सीबीआई ने जेल भेज दिया। सागर सिंह मीणा को तीन लाख रूपये के चेक के साथ शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सागर सिंह मीणा के एनटीपीसी आवास में भी सीबीआई एसीबी की टीम ने छापेमारी की थी। सागर सिंह मीणा के खिलाफ कोलकाता के मेसर्स जेनेक्स इंटरप्राइजेज के संचालक शमशुद्दीन विश्वास ने एसीबी में शिकायत की थी। शमशुद्दीन के 69.61 लाख की बिल रिलीज करने के एवज में सागर सिंह मीणा के द्वारा सात लाख की घूस मांगी जा रही थी। सीबीआई इंस्पेक्टर ठेकेदार बन कर जांच में गए, फिर दबोचा सीबीआई एसीबी में शिकायत के बाद सीबीआई के एसीबी ब्रांच हेड विनय कुमार ने जांच के लिए इंस्पेक्टर रवि शंकर प्रसाद को जिम्मा दिया। एनटीपीसी अधिकारी ने घूस के पैसे के संबंध में ठेकेदार शमशुद्दीन को होटल रेडिशन ब्लू के लॉबी में शुक्रवार की दोपहर बुलाया था। शमशुद्दीन के साथ सीबीआई इंस्पेक्टर रविशंकर प्रसाद भी ठेकेदार के सहकर्मी बन कर गए। बातचीत के दौरान शमशुद्दीन ने एनटीपीसी के अधिकारी को बताया कि वह...