पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र प्रतिनिधि मेदिनीनगर पलामू धर्मेन्द्र कुमार सिंह मो- 8340727986 पलामू: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कृष्ण नन्द त्रिपाठी (के एन त्रिपाठी)द्वारा लातेहार में अपने अंगरक्षक को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करना हास्यास्पद है। आजाद समाज पार्टी प्रदेश उपाध्याय सह डालटनगंज भंडरिया विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय सिंह चेरोने इसपर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है की त्रिपाठी द्वारा किया गया इस घृणित कुकृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है, यह घोर निंदनीय है। दलित आदिवासी पिछड़े अल्पसंख्यक समाज इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। दोनों ही झारखण्ड पुलिस बल के आरक्षयों से सम्पर्क साधते हुए जानकारी प्राप्त हुई है की उस दिन लातेहार जुबली चौक के पास आदिवासियों का प्राकृतिक पूजा करम परब के जुलुस से हुए जाम को उनके अंगरक्षक बीरेंद्र राम(दलित) एवं गोपाल सिंह (आदिवासी) को हटाने का आदेश दिया गया। दोनों अंगरक्षक पूरी निष्ठा से रास्ता खाली कराने का पुर जोर कोशिश कर रहे थे। इसी बीच त्रिपाठी अपनी गाड़ी से उतरकर भीड़ की ओर बढ़ गए, अंगरक्षक बीरेंद्र राम को गाली गलॉज करते हुए ए...