पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 एक गरीब छात्र लगातार 5 दिनों से कॉलेज के चक्कर लगा लगा कर थक गया। कॉलेज के प्रिंसिपल और वहां के स्टाफ उस छात्र को अब कॉलेज घुसने नही दे रहे। बोलते है पैसा होगा तो कॉलेज आना वरना फेल होजाओ। कॉलेज के डायरेक्टर रंजीत सिंह को संपर्क करने की बहुत कोशिश की गई लेकिन उनकी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नही है। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि प्रतिदिन बड़े बड़े अखबारों में एडमिशन के लिए विज्ञापन आते है लेकिन एक गरीब छात्र की मजबूरी समझ नही पाते कॉलेज वाले। यथा सीघ्र यदि उस छात्र का फॉर्म जमा नही किया गया तो NSUI कॉलेज में तालाबंदी करेगी। मामला चाहे हजारों छात्रों का हो या सिर्फ 1 का भी, NSUI हमेसा छात्रों के हक़ के लिए लड़ते आयी है और आगे भी लड़ते रहगे।