Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तत्परता

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

पर्यावरणविद की तत्परता से कुएं में गिरी हिरन की बचाई गयी जान

पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी  मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 - वर्ष 2009 में भी उत्तराखंड के  जिम्स कार्बेट नेशनल पार्क  के बाघ का बचाया था जान - सरकार ने उसे आदमखोर साबित कर मारने का दिया था आदेश, वर्ल्ड लाइफ के आरबी लाल और मेनका गांधी ने भी किया था सहयोग  वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा सब का दायित्व. पर्यावरणविद जिले के छतरपुर अनुमंडल के डाली बाजार गांव के एक कुएं में गिरी हिरन को पर्यावरणविद कौशल किशोर की ततपरता से उसे वन विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर बचा लिया है। 29 मार्च की सुबह वहां के मुखिया अमित कुमार जायसवाल के चाचा सुचित कुमार जायसवाल ने इसकी सूचना दूरभाष पर  विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रनेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को दिया।  उन्होंने बताया कि  गांव के अरविंद यादव के कुएं  में  एक हिरण गिर गयी है।  सूचना मिलते ही पर्यावरणविद कौशल ने बिना बिलंब किये  इसकी जानकारी  डीएफओ स्वामीत शुक्ला, सीएफ आशीष कुमार एवं डायरेक्टर ...