Skip to main content

Posts

Showing posts with the label कृषि विभाग

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

उपायुक्त जिशान कमर ने कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793 योजनाओं का लाभ देकर किसानों को बनाए आत्मनिर्भर, जिशान कमर,उपायुक्त सामुदायिक समूह विकास के तहत किसानों की  आय दुगना करने को लेकर हुई चर्चा उपायुक्त जिशान कमर ने कृषि विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा की एवं जिला कृषि पदाधिकारी को विभाग से संचालित योजनाओं का   सफल क्रियान्वयन कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में किसानों की आय को दुगना करने को लेकर निर्मल फाउंडेशन द्वारा प्राजेक्ट उपायुक्त को सौंपा गया। जिस पर उपायुक्त श्री कमर ने जिला कृषि पदाधिकारी को प्रोजेक्ट का दो दिनों के अंदर अध्ययन कर रिर्पोट सौंपने की बात कही। बैठक में बताया गया कि 25 एकड़ जमीन में सामुहिक कृषि कार्य किये  जाएगें जिसके तहत 50 से 60 किसानों को प्रशिक्षित कर उनका  उपज दुगना करने एवं स्वावलबन की दिशा में बढ़ने को लेकर प्रेरित किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त श्री कमर के द्वारा कृषि विभाग से संचालित अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली एवं सही किसानों को योजनाओं का लाभ देने का निर्दे...