Skip to main content

Posts

Showing posts with the label विश्व कैंसर दिवस

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर जांच शिविर का आयोजन

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज पलामू जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस  सेंटर में कैंसर जांच हेतू शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओरल कैंसर की जांच की गई। साथ ही कैंसर से बचने के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में cho संबंधित प्रखंड के मेडिकल ऑफिसर और बीपीएम उपस्थिति थे। जिला में जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस के अवसर में जागरूकता शिविर का आयोजन 7 नवंबर से 14 नवंबर तक किया जा रहा है। नोडल पदाधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि ओरल कैंसर और सभी कैंसर का इलाज अगर शुरुआत के दौरान किया जाए, तो इसे मात दिया जा सकता है। उन्होंने शुरुआत से ही कैंसर का इलाज कराने की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया है, ताकि कैंसर पीड़ित व्यक्ति स्वस्थ हो सके।