Skip to main content

Posts

Showing posts with the label तेज बारिश

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

नाले में युवक के बहने की घटना पर मेयर ने राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  तेज़ बारिश के दौरान सोमवार को कोकर स्थित खोरहा टोली के पुराने नाले में मोटरसाइकिल समेत आनंदनगर के युवक उमेश राणा के नाले में बह जाने की घटना पर मेयर ने राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। मेयर आशा लकड़ा ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना के बाद सरकार का निरंकुश चेहरा सामने आया है। इस घटना के बाद मंगलवार को रांची नगर के सफाईकर्मियों ने खोरहा टोली के पुराने नाला में उमेश राणा की तलाश की। लेकिन घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर सिर्फ उनकी मोटरसाइकिल ही मिली। मेयर ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश के लिए नाला में उतरने से ही इनकार कर दिया। यदि एनडीआरएफ की टीम तत्काल एक्शन में आती तो अवश्य सफलता मिलती। उन्होंने इस घटना के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। मेयर ने कहा कि राज्य में जेएमएम व कांग्रेस गठबंधन की सरकार लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। नाली की 150 योजनाएं लंबित मेयर ने यह भी बताया कि नए सिरे से टेंडर के लिए अधिसूचित रेट का निर्धारण नहीं होने के कारण नाली...

शहर में तेज बारिश के बाद ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से उफनती नाले में बहे युवक का दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई अता-पता पता नहीं चल पाया

पलामू समाचार केंद्र दीपक कुमार तिवारी +917979886793  शहर में तेज बारिश के बाद ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम की वजह से उफनती नाले में बहे युवक का दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई अता-पता पता नहीं चल पाया। युवक की पहचान हो गई और उसके परिजन भी पुलिस प्रशासन के सामने आए। गायब युवक का नाम उमेश राणा है, वह हजारीबाग के इचाक का रहने वाला वाला था। कोकर खोरहा टोली में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह कारपेंटर मिस्त्री था। उमेश के बह जाने के बाद प्रशासन की जबरदस्त लापरवाही दिखी। नगर निगम खानापूर्ति में जुटा रहा। इधर बहे युवक की लाश ढूंढने पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने नाले में उतरने से साफ इन्कार कर दिया। एनडीआरएफ की टीम का कहना था कि उनकी टीम गहरे पानी या नदी वाली जगह पर उतर सकती है, नाले में नहीं। नाले में लाश ढूंढना नगर निगम का काम है। यह कहते हुए एनडीआरएफ की टीम खोरहा टोली से निकलकर नामकुम तेतरी टोली स्थित स्वर्ण रेखा नदी पर पहुंच गई। वहां लाश ढूंढती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लगी। नगर निगम खानापूर्ति के तौर पर 4 मजदूर लगवा कर जलकुंभी उखड़वाता रहा। जलकुंभी उखाड़ते शाम हो गई...