पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...
पलामू समाचार केंद्र दीपक तिवारी मेदिनीनगर प्रतिनिधि +917979886793 विज्ञापन अभिभावक संघ के अध्यक्ष, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता व भाजपा नेता किशोर कुमार पांडेय ने कहा कि किसान वैसे पौधा लगाएं जिससे आर्थिक लाभ हो। बहुत से किसान जानकारी के अभाव में इमरती पौधे लगा देते हैं और तैयार होने में ज्यादा समय लगता है। इसलिए वे वैसे पौधा लगाएं जो 3 साल में फल देने लगे और उसे बिक्री कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकें। श्री पांडेय ने अपने निजी जमीन में 2021 में 7. 40 एकड़ में आम के पौधा लगाया व इसके पूर्व में 65 एकड़ में शीशम, सागवान, यूकलिप्टस, बास, बिया, खैर व गमहार आदि के पौधा लगाए हैं। श्री पांडेय ने कहा कि कलमी आम लगाने से चार- पांच साल में फल देने लगता है। जिससे किसानों को जल्द लाभ होगा। श्री पांडे ने अपने माता जी के स्मृति में बसना फार्म हाउस में विभिन्न प्रकार के आम, केला,सन्तरा ,चंदन व विभिन प्रकार के आयुर्वेद के पौधा लगाए है।