Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शपथ कार्यक्रम

चेचनहा विद्यालय में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पलामू समाचार केंद्र पाटन प्रतिनिधि रामाशीष कुमार मो:- 6202682271 नावा बाजार (पलामू) जल संरक्षण पखवाड़ा 2026 के तहत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय,चेचनहा में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष व सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। छात्र-छात्राओं ने हाथों में जल संरक्षण से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार की अहम भूमिका रही। वहीं सहायक शिक्षक  निशांत भास्कर,राजेश कुमार गुप्ता,संयोजिका शारदा देवी एव उप संयोजिका रामपति देवी, सरिता देवी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं समिति सदस्यों ने ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन का आध...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला, प्रखण्ड, पंचायत स्तर पर विशेष शपथ कार्यक्रम का होगा आयोजनः-उपायुक्त

 पलामू समाचार केंद्र  दीपक तिवारी +917979886793 उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि आगामी 08.03.2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में वृहत स्तर पर कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा के रोकथाम व बेटियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष शपथ कार्यक्रम का आयेाजन किया जायेगा, जिसमें जिलावासियों का सहयोग आपेक्षित है इसके अलावे उपायुक्त ने अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी कार्यालयों, सरकारी व निजी चिकित्सकों, अस्पतालों, स्कूल, काॅलेज, आंगनबाड़ी केन्द्रों आदि में विशेष शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। वर्तमान में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर देवघर जिला अन्तर्गत घटते लिंगानुपात को देखते हुए हम सभी को मिलजुल कर बेहतर तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि इस घटते आंकड़े को रोकते हुए इसे बेहतर बनाया जा सके। आज के समय में अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भस्थ शिशु के ‘‘लिंग‘‘ की जांच करने और कराने के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना अतिआवश्यक है। ऐसे में जरूरत है कि हम सभी म...